फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमला मिल्स हादसा: मोजो पब का मालिक गिरफ्तार, पूर्व पुलिस कमिश्नर का है बेटा

Sat, 06 Jan 2018 06:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कमला मिल्स कंपाउंड में आग
विज्ञापन

कमला मिल्स आग मामले में मोजो बिस्त्रो पब के मालिक और पूर्व पुलिस कमिश्नर केके पाठक के बेटे युग पाठक को मुंबई पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि इस मामले में अवैध रूप से चल रहे पब में आग लगने से 14 लोगों की मौत हुई थी जिसके बाद पब मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


इस हादसे को लेकर आई रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि आग अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार के कारण लगी थी। यह खुलासा फायर बिग्रेड की एक रिपोर्ट ने किया है। रिपोर्ट के मुताबिक मोजो बिस्त्रो में हुक्कों की वजह से आग लगी थी। 

रिपोर्ट बताती है कि आग पहले मोजो पब में लगी और फिर बाद में उससे लगे वन एबॉव पब तक पहुंच गई। रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग के समय मोजो के रेस्तरां में हुक्का परोसा गया था। जिसके बाद यह आग लग गई। जबकि रेस्तरां में शराब और हुक्का परोसने की इजाजत नहीं थी। इसके बावजूद भी यह धंधा अवैध रूप से चलाया जा रहा था। 
विज्ञापन


बता दें कि 29 दिसंबर को कमला मिल कंपाउंड में वन अबव पब में रोज की तरह खाना पीना और मौज मस्ती चल रही थी लेकिन, अचानक कुछ चिनगारियां आग की लपटों में बदल गई थी जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी। पब में आग लगने के बाद प्रबंधक सहित सभी कर्मचारी ग्राहकों को उनके हाल पर छोड़कर भाग गए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें