फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याण बनर्जी के बदले सुर: अभिषेक बनर्जी को बताया बेटे समान, कहा- मैंने उसे माफ किया; पहले दिया था अल्टीमेटम

Sat, 13 Jun 2026 01:36 PM IST
नितिन गौतम एएनआई, कोलकाता

सार

टीएमसी के कई सांसद और विधायक बगावत कर चुके हैं। हाल ही में पार्टी के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी ने भी ममता बनर्जी को अल्टीमेटम दे दिया था कि वे अभिषेक बनर्जी और उनमें से किसी एक को चुन लें। हालांकि अब कल्याण बनर्जी के सुर बदल गए हैं और उन्होंने अभिषेक को माफ करने की बात कही है। 
विज्ञापन
कल्याण बनर्जी का बयान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में कल्याण बनर्जी ने ममता बनर्जी को अल्टीमेटम दिया था कि वे अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी और उनमें से किसी एक को चुन लें। हालांकि अब कल्याण बनर्जी के सुर बदले नजर आ रहे हैं और ताजा बयान में उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी उनके बेटे के समान हैं और पिता होने के नाते उन्हें माफ करना उनका कर्तव्य है। कल्याण बनर्जी ने कहा, 'वह मेरे बेटा जैसा है। पिता का कर्तव्य है कि वह बेटे की सभी गलतियों को माफ कर दे। देश में लोकतंत्र खतरे में है। पश्चिम बंगाल में पहले कभी ऐसी स्थिति नहीं आई, जहां विपक्ष का पूरी तरह से सफाया हो गया हो। यह मुख्यमंत्री प्रतिशोध की भावना से ग्रस्त है। यह लोकतंत्र के लिए खतरा है।'
विज्ञापन




कल्याण बनर्जी इस बात से अभिषेक बनर्जी से हुए थे नाराज
दरअसल फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी ने कल्याण बनर्जी को पैरवी से हटा दिया था। इससे कल्याण बनर्जी बुरी तरह से नाराज हो गए थे और इसे अपमान और अनादर बताया था। उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने उन्हें फोन करके बताया कि अभिषेक बनर्जी के फर्जी हस्ताक्षर मामले में उन्हें कोर्ट नहीं जाना है और उनकी जगह वकील किशोर दत्ता पक्ष रखेंगे। कल्याण बनर्जी ने कहा 'अभिषेक को सीनियर्स का सम्मान करना नहीं आता। वह बहुत घमंडी है और कभी भी मुझ पर भरोसा नहीं करता था और न ही करेगा।'
विज्ञापन


कल्याण बनर्जी ने कहा 'मैं किसी भी मामले में अभिषेक बनर्जी का केस नहीं लड़ूंगा। वह मेरा अपमान कैसे कर सकते हैं? राजनीति में भी मैं उनसे वरिष्ठ हूं। वह ऐसा नहीं कर सकते। उन्हें यह समझना होगा कि उन्हीं की वजह से हम हारे हैं।'

विज्ञापन


कल्याण बनर्जी की नाराजगी के बाद अभिषेक हुए बैकफुट
कल्याण बनर्जी द्वारा सार्वजनिक तौर पर नाराजगी जताने के बाद अभिषेक बनर्जी बैकफुट पर नजर आए थे और उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि 'कल्याण बनर्जी मुझसे बड़े हैं। उन्हें अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार है। उन्होंने मुझे बचपन से देखा है। मैं उनके खिलाफ कुछ भी नहीं बोलूंगा।' अभिषेक की पहल के बाद अब कल्याण बनर्जी के रुख में भी नरमी आई है। 

ये भी पढ़ें-  ED: नगर पालिका भर्ती घोटाला में टीएमसी विधायक मदन मित्रा की मुश्किलें बढ़ीं, ईडी ने कई ठिकानों पर की छापेमारी

बागी सांसदों पर भी भड़के
टीएमसी के बागी सांसदों के लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलने की खबरों पर कल्याण बनर्जी ने कहा, 'उन्हें जो करना है, करने दो। उन्हें भाजपा की छत्रछाया में ही रहना होगा। यह सब एक चाल है। वे अपने निर्वाचन क्षेत्रों के विकास का हवाला देते हैं, लेकिन जो अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जा तक नहीं सकते, वे काम क्या करेंगे? पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र खत्म हो चुका है। पुलिस हमें परेशान कर रही है। पश्चिम बंगाल में किसी भी विपक्षी पार्टी ने ऐसी स्थिति का सामना नहीं किया, जैसा हमें करना पड़ रहा है। भाजपा में शामिल होने वाले 19 सांसदों को भाजपा स्वीकार नहीं करेगी।'

कल्याण बनर्जी ने टीएमसी के कांग्रेस में विलय की खबरों को भी सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, 'हम कांग्रेस में विलय नहीं कर रहे हैं।'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें