फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndVsSL: आज होगा वनडे सीरीज का आगाज, जीत के नए फार्मूले के तलाश में 'विराट सेना'

Sun, 20 Aug 2017 07:12 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
विराट कोहली और उपुल थरंगा - फोटो : icc
विज्ञापन
टेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक ‘क्लीन स्वीप’ से उत्साहित टीम इंडिया रविवार से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही पांच वनडे मैचों की सीरीज को लेकर बेताब है। ‘विराट ब्रिगेड’ 2019 विश्व कप के लिए सही टीम संयोजन की तलाश में है। मेजबान टीम की फॉर्म और रैंकिंग को देखते हुए इस वनडे सीरीज में उसके पास प्रयोग का मौका भी रहेगा।
विज्ञापन


बेशक इस सीरीज में भारतीय टीम का पलड़ा भारी माना जा रहा हो लेकिन टीम इंडिया इस सीरीज को किसी अन्य सीरीज की तरह नहीं ले रही है। मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद पहले ही कह चुके हैं कि इंग्लैंड में 2019 में होने वाले विश्व कप के लिए फिटनेस पर विशेष जोर रहेगा। भारतीय ‘थिंक टैंक’ ने इस संबंध में कई कदम बढ़ाए हैं, इनमें लोकेश राहुल को नंबर चार बल्लेबाजी क्रम पर उतारे जाने की घोषणा करना भी शामिल है। 
 

पहली बार श्रीलंका की कमान संभालेंगे उपुल थरंगा

उपुल थरंगा - फोटो : ESPN
अक्सर चोटों से घिरे रहने वाले राहुल को चौथे क्रम पर उतारने का मतलब है कि रोहित शर्मा और शिखर धवन ओपनर की भूमिका में होंगे। मनीष पांडेय और केदार जाधव की मौजूदगी में अजिंक्य रहाणे ओपनिंग के लिए तीसरे विकल्प होंगे। जाधव और मनीष पांडेय के बीच नंबर छह को लेकर होड़ होगी। नंबर पांच पर धोनी होंगे जबकि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या नंबर सात पर फिट हो सकते हैं। जाधव के लिए पिछली दो सीरीज अच्छी नहीं रही। खासतौर से इंग्लैंड में जहां उनकी फील्डिंग बेहद खराब रही थी। उन्हें बल्लेबाजी में तो ज्यादा चमकने का मौका नहीं मिला लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी में उन्होंने कुछ ओवर गेंदबाजी कौशल जरूर दिखाया था।  

गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के आक्रमण की अगुवाई करने की संभावना है। अश्विन और रविंद्र जडेजा की अनुपस्थिति में कुलदीप यादव स्पिन विभाग में पहली पसंद होंगे। दूसरे स्पिनर के लिए अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल में होड़ होगी। श्रीलंका के लिए टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद वनडे में कुछ साख बचाने का मौका होगा। वैसे भी रैंकिंग में आठवें स्थान पर मौजूद मेजबान टीम 2019 विश्व कप में सीधे प्रवेश के लिए इस सीरीज में दो मैच जीत का लक्ष्य लेकर उतरेगी। श्रीलंका टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था। श्रीलंका की कमान उपुल थरंगा के हाथों में होगी। 

पहली बार चौथे क्रम पर उतरेंगे राहुल 

केएल राहुल - फोटो : getty
अब तक लोकेश राहुल ने जो छह वनडे मैच खेले हैं उनमें उन्होंने ओपनिंग ही की है। अपने पहले वनडे में ही उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ उसकी धरती पर शतकीय पारी खेली थी। उसके बाद उसी सीरीज में अर्द्धशतक भी लगाया था। उसके बाद राहुल जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे खेले लेकिन यह ओपनर 24 रन ही बना पाया। यदि वह फिट होते तो निश्चित रूप से चैंपियंस ट्रॉफी में भी खेलते लेकिन तब युवराज टीम में थे। ऐसे में वह या तो ओपनिंग करते या बाहर बैठते। उनका नंबर चार क्रम तय किया जाना इस बात का संकेत है कि टीम प्रबंधन उन्हें अंतिम एकादश में रखना चाहता है। आईपीएल में राहुल को निचले क्रम में खेलने का अनुभव है। पिछले साल उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए 12 पारियों में 44.11 की औसत से 397 रन बनाए थे जिसमें उनकी स्ट्राइक रेट 146.9 रही थी। 
विज्ञापन

दाम्बुला में रिकॉर्ड ज्यादा बेहतर नहीं है टीम इडिया का रिकॉर्ड

टीम इंडिया - फोटो : ESPN
रनगिरी दाम्बुला स्टेडियम में भारतीय टीम का रिकॉर्ड ज्यादा बेहतर नहीं रहा है। भारतीय टीम ने यहां 2004 से 17 वनडे मैच खेले हैं जिसमें नौ में उसे जीत मिली है। इन मैचों में 2005 की द्विपक्षीय सीरीज के अलावा 2010 में क्रमश: विंडीज और न्यूजीलैंड के साथ त्रिकोणीय सीरीज के मैच भी शामिल हैं। इस दौरान 2004 और 2010 में यहां दो एशिया कप भी हुए हैं। अगर यहां भारत और श्रीलंका के बीच मैचों की बात करें तो परस्पर 11 मैच खेले गए हैं जिनमें टीम इंडिया चार ही जीत पाई है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें