फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल यौन हिंसा के खिलाफ कैलाश सत्यार्थी ने शुरू की ‘भारत-यात्रा’

Mon, 11 Sep 2017 08:12 PM IST
एजेंसी/ कन्याकुमारी, तमिलनाडु
विज्ञापन
kailash Satyarthi
विज्ञापन
बच्चों के खिलाफ बढ़ती यौन हिंसा और तस्करी के मामलों के खिलाफ देश को जागरूक करने के लिए बाल अधिकार कार्यकर्ता और नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने शुक्रवार को ‘भारत-यात्रा’ की शुरूआत की।
विज्ञापन


पढ़ें: नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी आएंगे चंडीगढ़, बाल शोषण और तस्करी वजह

कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा कश्मीर से होते हुए 16 अक्टूबर को दिल्ली में समाप्त होगी। सत्यार्थी ने कहा कि बच्चों के साथ बलात्कार और यौन हिंसा हमारे समाज के लिए एक नैतिक महामारी बन गई है जिससे पूरे देश में दहशत है।

ऐसे घिनौने अपराधों के खिलाफ हम मूक दर्शक बने नहीं रह सकते हैं क्योंकि हमारी चुप्पी हिंसा को बढ़ावा ही दे रही है। इसलिए भारत-यात्रा बलात्कार, तस्करी और हिंसा को खत्म करने की एक संपूर्ण शुरूआत है।
विज्ञापन


साल 2014 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित होने वाले सत्यार्थी बच्चों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे हैं। उन्होंने यहां के विवेकानंद रॉक मेमोरियल से इस यात्रा को शुरू किया।

पढ़ें: कैलाश सत्यार्थी का रोल निभाएंगे बोमन ईरानी, शुरू हुई शूटिंग

1893 में शिकागो में धर्म के वैश्विक मंच पर स्वामी विवेकानंद द्वारा दिए गए संदेश की वर्षगांठ पर उन्होंने यह यात्रा शुरू की। इस दौरान उन्होंने युवाओं से खास अपील करते हुए कहा कि इस अभियान में शामिल हों और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रण लें।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस यात्रा को अपना समर्थन दिया और यात्रा की शुरूआत पर उनके संदेश को पढ़ा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें