नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय पर मंडरा रहे संकट को खत्म करने की अपील की है। साथ ही हाथरस मामले में न्याय के संकट के अंत के लिए आगे आने की अपील की भी बात कही है।
कहा, बेटियों के साथ जो हो रहा है वह देश के लिए शर्म की बात
कैलाश सत्यार्थी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि हमारी बेटियों के साथ जो हो रहा है वह देश के लिए शर्म की बात है। मैं पीएम मोदी से विनम्रतापूर्वक अपील करता हूं। हमारी महिलाओं और बच्चों के लिए न्याय के इस संकट को खत्म करने के लिए पूरा देश आपकी तरफ देख रहा है। हमारी बेटियों को आपकी जरूरत है और हम आपके साथ हैं।
बता दें कि हाथरस की पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के हजारों लोगों ने शुक्रवार शाम जंतर मंतर पर जोरदार प्रदर्शन किया और उत्तरप्रदेश की योगी सरकार से इस्तीफे की मांग की है।