Kailash Manasarovar Yatra: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के लिए यात्रियों के चयन का कंप्यूटरीकृत ड्रॉ निकाला, जिसमें 1000 यात्रियों को 20 जत्थों में यात्रा के लिए चुना गया है। यह चयन निष्पक्ष और कंप्यूटर आधारित प्रक्रिया से किया गया है। पढ़िए रिपोर्ट-
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के लिए यात्रियों के चयन के लिए कंप्यूटरीकृत ड्रॉ निकाला। कुल एक हजार यात्री 20 जत्थों में यात्रा करेंगे।
विज्ञापन
यात्रा के लिए 100 यात्रियों का चयन
कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 जून में शुरू होगी और अगस्त में समाप्त होगी। इस बार कुल 1000 यात्रियों का चयन निष्पक्ष, कंप्यूटर आधारित और महिला-पुरुष संतुलित प्रक्रिया के तहत किया गया है।
20 जत्थों में यात्रा करेंगे यात्री
चयनित यात्री 20 जत्थों में यात्रा करेंगे। हर जत्थे में 50 यात्री होंगे। यात्रा लिपुलेख और नाथू ला दर्रों के रास्ते कराई जाएगी। दोनों रास्ते अब पूरी तरह मोटर योग्य हैं और इनमें बहुत कम पैदल चलना पड़ेगा। यात्रा मार्ग और जत्थों की जानकारी यात्रा की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
एसएमएस और ईमेल से भेजी गई सूचना
चयनित यात्रियों को एसएमएस और ईमेल के जरिये सूचना भेज दी गई है। यात्री kmy.gov.in वेबसाइट पर लॉग इन कर अपने चयन की स्थिति देख सकते हैं। इसके अलावा, हेल्पलाइन नंबर 011-23088214 पर भी जानकारी ली जा सकती है।