फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandranath Rath: निजी सचिव की हत्या के आरोपी राज सिंह की रिहाई, सीबीआई ने कहा गलत व्यक्ति की हुई गिरफ्तारी

Thu, 21 May 2026 05:15 PM IST
Sandhya Kumari न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में गलत गिरफ्तार राज सिंह को रिहा कराया। मामले के असली आरोपी राजकुमार उर्फ राज सिंह को गिरफ्तार कर हथियार भी बरामद किए गए।

विज्ञापन
चंद्रनाथ रथ की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने राज सिंह की रिहाई को सुनिश्चित करवा लिया है। उसे चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में स्थानीय पुलिस ने गलत तरीके से गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने खुद अदालत में एक अर्जी दाखिल कर कहा कि इस मामले में राज सिंह शामिल नहीं है। 

जांच के दौरान सीबीआई को पता चला कि राज सिंह का गिरफ्तारी इस हत्याकांड में गलत हौ। गलत व्यक्ति की गिरफ्तारी पहचान में हुई एक चूक का नतीजा थी। सीबीआई ने अब हत्या के मामले के मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड, मुजफ्फरनगर के रहने वाले राजकुमार उर्फ राज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

सीबीआई और उत्तर प्रदेश पुलिस ने एजेंसी से मिली एक सूचना के आधार पर चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस कार्रवाई के दौरान हथियार भी बरामद किए गए हैं।

सीएम शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव की 6 मई 2026 को पश्चिम बंगाल में कार सवार चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कई राउंड फायरिंग में चंद्रनाथ के पेट और सीने में तीन गोलियां लगीं थीं। गोली लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें