फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कर्नाटक में कामकाजी महिलाओं के लिए एक दिन का मासिक अवकास अनिवार्य, सरकार ने जारी किया आदेश

Wed, 12 Nov 2025 11:11 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Karnataka: कर्नाटक सरकार ने एक आदेश जारी कर 18 से 52 वर्ष की उम्र की सभी कामकाजी महिलाओं के लिए हर महीने एक दिन का मासिक अवकाश अनिवार्य किया है। यह आदेश स्थायी, संविदा और ठेके पर काम करने वाली महिलाओं पर लागू होगा।
विज्ञापन
सिद्धारमैया - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक सरकार ने बुधवार को एक आदेश जारी किया है, जिसके तहत 18 से 52 वर्ष की उम्र की सभी कामकाजी महिलाओं को हर महीने एक दिन का मासिक अवकाश दिया जाएगा। यह आदेश स्थायी, संविदा और ठेके पर काम करने वाली महिलाओं पर लागू होगा। राज्य कैबिनेट ने पिछले महीने मासिक अवकाश नीति को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन


सरकारी आदेश में कहा गया, संबंधित नियोक्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वे 18 से 52 वर्ष की उम्र की सभी स्थायी, संविदा और ठेके पर काम करने वाली महिला कर्मचारियों को उनके मासिक धर्म के दौरान प्रति वर्ष 12 दिन का वेतनभोगी अवकाश (यानी प्रति माह एक दिन) प्रदान करें। 

ये भी पढ़ें: 'नागरिकों की सतर्कता से जवाबदेह बनी न्यायपालिका', सीजेआई गवई बोले- जनता का संवाद लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश में आगे कहा गया, यह नीति उन महिलाओं पर लागू होती है जो सभी उद्योगों और प्रतिष्ठानों में काम करती हैं, जो कारखाना अधिनियम, 1948; कर्नाटक दुकानें और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम, 1961; बागान श्रमिक अधिनियम, 1951; बीड़ी और सिगार श्रमिक (रोजगार की शर्तें) अधिनियम, 1966; और मोटर परिवहन श्रमिक अधिनियम, 1961 के तहत पंजीकृत हैं। इसका उद्देश्य उनकी सेहत, कार्यकुशलता, प्रदर्शन और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ाना है। आदेश के अनुसार, महिला कर्मचारियों को मासिक अवकाश उसी महीने में ही लेना होगा और इसे अगले महीने में नहीं लिया जा सकता। 

इसमें यह भी स्पष्ट किया गया है कि मासिक अवकाश पाने के लिए महिला कर्मचारी को हर महीने किसी मेडिकल प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें