फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnath Singh: राजनाथ सिंह से मिले तेलंगाना के मंत्री के टी रामाराव, हैदराबाद में परियोजनाओं के लिए मांगी भूमि

Fri, 23 Jun 2023 10:08 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तेलंगाना के मंत्री के टी रामा राव ने रक्षा मंत्री से हैदराबाद में यातायात व्यवस्थित करने के लिए स्काईवे, कॉरिडोर और लिंक रोड आदि बनाने के लिए रक्षा भूमि देने की मांग की।
विज्ञापन
के टी रामाराव, राजनाथ सिंह - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के मंत्री के टी रामा राव ने शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान के टी रामाराव के साथ अन्य नेता भी मौजूद रहे। उन्होंने रक्षा मंत्री से हैदराबाद में यातायात व्यवस्थित करने के लिए स्काईवे, कॉरिडोर और लिंक रोड आदि बनाने के लिए रक्षा भूमि देने की मांग की। राव ने बैठक के बाद कहा कि हमने हैदराबाद में चार प्रमुख विकास कार्यों के लिए रक्षा भूमि मांगी है। हमें उम्मीद है कि रक्षा मंत्री हमारी मांग स्वीकार करेंगे।

विज्ञापन


हैदराबाद के नगर प्रशासन और शहरी विकास मंत्री ने कहा कि तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद में एक व्यस्त क्षेत्र में यातायात को सुगम बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर पैराडाइस जंक्शन से कांडलाकोया के पास बाहरी रिंग रोड जंक्शन तक एक उन्नत कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव दिया है।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना का 7.5 किलोमीटर हिस्सा रक्षा भूमि के बीच से गुजरता है। एक सर्वेक्षण के अनुसार, परियोजना के लिए 59.19 एकड़ रक्षा भूमि जरूरी है। राव ने लिंक रोड और सड़कों को चौड़ा करने के लिए भी रक्षा भूमि के हस्तांतरण की मांग की।
विज्ञापन


राज्य को गोलकोंडा और इब्राहिमबाग में गलियारे के निर्माण के लिए भूमि की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बंजारा हिल्स, कंचनबाग, जोहरा बी दरगाह, मोहम्मदी लेन और आंध्रा फ्लोर मिल में शुरू की जाने वाली सड़क चौड़ीकरण परियोजनाओं के लिए रक्षा भूमि की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं तेजी से विकसित हो रहे हैदराबाद शहर के लिए महत्वपूर्ण हैं। यातायात को आसान बनाने के लिए अतिरिक्त स्काईवे और कॉरिडोर की आवश्यकता है और हमें केंद्र से समर्थन की आवश्यकता है। मैंने रक्षा मंत्री से कहा कि राज्य सरकार रक्षा भूमि के बदले जमीन देने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें