K Sanjay Murthy: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को पूर्र उच्च शिक्षा सचिव के.संजय मूर्ति को भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) के रूप में शपथ दिलाई। मूर्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1989 बैच के अधिकारी हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को पूर्र उच्च शिक्षा सचिव के.संजय मूर्ति को भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) के रूप में शपथ दिलाई। मूर्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1989 बैच के अधिकारी हैं और हिमाचल प्रदेश कैडर से ताल्लुक रखते है। उन्होंने गिरीश चंद्र मुर्मू की जगह ली है।
विज्ञापन
मूर्ति को सोमवार को केंद्र सरकार ने नए सीएजी के रूप में नियुक्त किया था। जबकि गिरीश चंद्र मुर्मू ने बुधवार को इस पद पर अपने कार्यकाल को पूरा किया। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा, आज सुबह 10 बजे राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में एक समारोह आयोजित किया गया, जहां के.संजय मूर्ति ने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के रूप में शपथ ली। उन्होंने राष्ट्रपति के समक्ष अपने पद की शपथ ली।
इस शपथ ग्रहण समारोह में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।