फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले कांग्रेस में रहकर कमलनाथ से दो-दो हाथ करना चाहते थे सिंधिया, फिर स्वीकारा भाजपा का फॉर्मूला

Wed, 11 Mar 2020 11:02 PM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया, राहुल गांधी, कमलनाथ - फोटो : Twitter Congress @INCIndia
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद खुद की जगह कमलनाथ को सीएम बनाने से ज्योतिरादित्य सिंधिया निराश और नाराज तो थे, मगर तब उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का मन नहीं बनाया था। उनकी योजना कांग्रेस में रहते कमलनाथ से दो दो हाथ करने की थी। हालांकि सीएम के बाद प्रदेश अध्यक्ष बनाने में आनाकानी और अंत में राज्यसभा भेजने में भी शुरू हुई नानुकर से आहत सिंधिया ने भाजपा का दामन थामने फैसला लिया।

विज्ञापन


भाजपा सूत्रों के मुताबिक सिंधिया और पार्टी के बीच करीबी बढने का सिलसिला तीन महीने पहले शुरू हुआ। हालांकि तब भी सिंधिया भाजपा नेतृत्व के सीधे संपर्क में नहीं थे। इसी दौरान जब ज्योतिरादित्य को प्रदेश अध्यक्ष न बनाने का साफ अहसास हुआ तो वह बैकडोर चैनल से भाजपा के संपर्क में आए। इसी बीच जब उन्हें राज्यसभा भेजने में आनकानी शुरू हुई और सीएम कमलनाथ ने उन्हें सड़क पर उतरने की खुली चुनौती दी तब सिंधिया ने भाजपा नेतृत्व से सीधा संवाद का सिलसिला शुरू किया।

कमलनाथ को धराशाई करना था लक्ष्य
भाजपा में आने का मन बनाने के बाद ज्योतिरादित्य ने नई राजनीतिक पारी शुरू करने से पहले कमलनाथ सरकार को गिराने की योजना पर काम शुरू किया। इस महीने के पहले हफ्ते इस आशय का मिशन फेल होने केबाद सिंधिया ने सीधे इसकी जिम्मेदारी संभाली और भाजपा के संपर्कों का उपयोग करते हुए विधायकों का बंगलुरू जाने का प्रबंध कराया।
विज्ञापन


तीन महीने पहले ही दिया था ऑफर
भाजपा ने सिंधिया को तीन महीने पहले ही केंद्र में मंत्री बनने और राज्यसभा का टिकट का प्रस्ताव दिया था। हालांकि तब सिंधिया को कांग्रेस में अपनी स्थिति मजबूत होने की उम्मीद थी। इसके अलावा वह राज्य की राजनीति से सीधे तौर पर कटना नहीं चाहते थे। हालांकि स्थिति लगातार प्रतिकूल होने के बाद उन्होंने भाजपा का प्रस्ताव मंजूर कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें