फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा: महाराज कहने पर आपत्ति, कहा मेरा नाम ज्योतिरादित्य सिंधिया है

Fri, 11 Feb 2022 03:08 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

2020 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले सिंधिया ने कहा कि अधीर को गलतफहमी हो गई है और लगातार मेरे अतीत के बारे में बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा में खुद को महाराज कहने पर आपत्ति जताई। दरअसल कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने उन्हें महाराज बोल दिया, जिस पर सिंधिया ने कहा, महाराज कहना बंद कीजिए। मेरा नाम ज्योतिरादित्य सिंधिया है।

विज्ञापन


अधीर ने शून्यकाल के दौरान पश्चिम बंगाल में एयरपोर्ट परियोजनाओं से जुड़े सवाल पर सिंधिया को दो बार महाराज बोल दिया।

उन्होंने सिंधिया पर हमला बोलते हुए कहा कि एक महाराज मंत्री हैं और दूसरे महाराज एअर इंडिया। अब निजीकरण हो रहा है। 2020 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले सिंधिया ने कहा कि अधीर को गलतफहमी हो गई है और लगातार मेरे अतीत के बारे में बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें