फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवीसीसी चैप्टर ने किया योग उत्सव का रंगारंग आयोजन, केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा हुए शामिल

Sun, 17 Jun 2018 02:19 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

जेवीसीसी चैप्टर ने शनिवार को अपना वार्षिक दिवस 'योग उत्सव 2018' के तौर पर मनाया। इस कार्यक्रम का आयोजन नोएडा के जलवायु विहार सेक्टर-21 स्थित कार्यालय के मैदान में किया गया। योगाचार्य प्रेम बक्शी ने कार्यक्रम में उपस्थित हर आयु वर्ग के लोगों को सामूहिक योगाभ्यास कराया। 

विज्ञापन


समारोह में केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा और विश्व प्रसिद्ध मूर्तिकार पद्म भूषण राम वनजी सुतार ने मुख्य अतिथि व सभापति के रूप में भाग लिया। डॉ. महेश शर्मा ने समस्त योग सहभागियों के साथ योगसन किए। वहीं, 93 वर्षीय सुतार ने भी कई योगासन किए। 

इस दौरान डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि शारीरिक, मानसिक व सामाजिक स्वास्थ्य प्रदान करता है। हमें योग को जीवन का एक अंग बनाना चाहिए। इस मौके पर 'हम फिट तो इंडिया फिट' के तहत जेवीसीसी योगा ने अन्य सेक्टरवासियों को भी योग अभ्यास की चुनौती दी। योग के अलावा समारोह में स्वास्थ्य क्षेत्र में जनकल्याण के लिए प्लास्टिक मुक्त समाज की ओर आगे बढ़ने का संकल्प दिलाया गया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने योगाभ्यासियों की ओर से प्रस्तुत योग आधारित सांस्कृतिक व सामूहिक नृत्य का भरपूर आनंद उठाया। इसमें योग के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए किया गया नुक्कड़ नाटक 'आओ आओ योग करें' विशेष रुचिकर और प्रशंसनीय रहा। 

बता दें कि जेवीसीसी चैप्टर का उद्देश्य लोगों के लिए योग के माध्यम से अपने सकारात्मक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और दुनिया में हर जगह सद्भाव और शांति लाने को लेकर सामान्य जागरूकता उत्पन्न करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें