न्यायमूर्ति एस के भट्टी को केरल हाई कोर्ट का कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वे मौजूदा मुख्य न्यायाधीश एस ननिकुनार की जगह लेंगे। न्यायाधीश एस ननिकुनार 23 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं। शुक्रवार कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने उनकी नियुक्ति के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर बताया, 'भारत के संविधान की शक्ति का प्रयोग करते हुए, भारत के माननीय राष्ट्रपति ने न्यायमूर्ति एसके भट्टी को 24 अप्रैल, 2023 से केरल उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है।'