फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जस्टिस पीवी संजय कुमार को मणिपुर हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया 

Tue, 26 Jan 2021 01:26 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
मणिपुर हाईकोर्ट - फोटो : hcmimphal.nic.in
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के जज जस्टिस पीवी संजय कुमार को मणिपुर हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट को कॉलेजियम ने दी मंजूरी
चीफ जस्टिस एसए बोबडे की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने 16 दिसंबर, 2020 को हुई बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, जिसे सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किया गया।

14 अगस्त, 1963 में जन्में जस्टिस कुमार आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में 2000 से 2003 तक सरकारी अभियोजक के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं। अगस्त, 2008 में उन्हें हाईकोर्ट में अतिरिक्त जज बने और 20 जनवरी, 2010 को स्थायी जज के तौर पर कार्यभार संभाला। जस्टिस कुमार ने 14 अक्तूबर, 2019 को पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में जज बने थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें