फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जस्टिस लोया के बेटे ने कहा- पिता की मौत पर किसी पर शक नहीं, परिवार को परेशान न करें

Mon, 15 Jan 2018 06:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
anuj loya
विज्ञापन
जस्टिस लोया मौत मामले में उनके बेटे अनुज लोया सामने आए और कहा कि पिता की मौत पर किसी पर कोई शक नहीं है। बेटे अनुज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कई लोग इस मामले में परिवार को परेशान कर रहे हैं। हमारे परिवार को वकील एनजीओ परेशान न करें। 
विज्ञापन


जब पिता की मौत हुई थी तो भावनात्मक कारणों के चलते हमें इस पर संदेह था लेकिन अब हमें किसी पर शक नहीं इसलिए मामले में जांच की जरुरत नहीं।  

 

उन्होंने आगे कहा 'पिता  की मौत के वक्त में सिर्फ 17  साल का था। उस वक्त मुझे ज्याजा नहीं पता था। हम इससे बाहर निकलना चाहते हैं। हमें डराना और परेशान करना बंद होना चाहिए। मामले में परिवार को परेशान किया जा रहा है। राजनेताओं से अपील है कि वह जज की मौत पर राजनीति न करें। पिता की मौत दिल का दौरा पडने से हुई थी।'

विज्ञापन


बता दें कि जज लोया 1 दिसंबर, 2014 को नागपुर में अपने सहकर्मी की बेटी की शादी में शामिल होने गए थे। वहीं उनकी संदिग्ध हालत में मौत हुई थी। यह मामला तब सुर्खियों में आया जब पिछले साल नवंबर में लोया की बहन ने इसे सोहराबुद्दीन केस से जोड़ते हुए उनकी मौत की परिस्थितियों पर शक जाहिर किया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें