सौम्या बलात्कार व हत्या मामले में सुप्रीट के जज और उनके फैसले पर टिप्पणी करने वाले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्केंण्डय काटजू ने बिना शर्त माफी देने की पेशकश की है। मालूम हो कि गत 11 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस काटजू के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी कर किया था।
सुप्रीम कोर्ट में दाखिल दो पन्नों के आवेदन में जस्टिस काटजू ने कहा है कि उन्होंने उस फेसबुक पोस्ट को हटा दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह न्यायिक प्रक्रिया और न्यायपालिका का सम्मान करते हैं। इस आवेदन में जस्टिस काटजू ने कहा कि वह ओपन कोर्ट में माफीनामा पढ़ने को तैयार हैं।
काटजू की ओर से पेश वरिष्ठ वकील राजीव धवन ने न्यायमूर्ति रंजन गोगई की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष इस आवेदन का उल्लेख करते हुए जल्द सुनवाई करने की गुहार की।