सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में जस्टिस के एम जोसेफ की नियुक्ति पर बहस जारी है। जोसेफ ने कहा कि इस मामले में बैठक बुलाई जा रही है और बैठक से पहले कुछ भी कहना मेरे लिए सही नहीं है।
जोसेफ ने कहा कि कोलेजियम द्वारा भेजा गया नाम संपादित किया गया हो और कोई नाराज हो, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने केएम जोसेफ को प्रमोट कर
सुप्रीम कोर्ट का जज बनाने के मुद्दे पर बुधवार को बैठक की थी लेकिन बैठक में उनके प्रमोशन को कॉलेजियम ने फिलहाल टाल दिया है।
गौरतलब है कि जस्टिस जोसेफ जुलाई 2014 से उत्तराखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस हैं। उन्हें 14 अक्तूबर , 2004 को केरल हाईकोर्ट में स्थायी जस्टिस नियुक्त किया गया था और उन्होंने 31 जुलाई , 2014 को उत्तराखंड हाईकोर्ट का प्रभार संभाला था। इस साल जून में वह साठ साल के हो जाएंगे।