फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एच1एन1 की चपेट में आए सुप्रीम कोर्ट के छह जज, मास्क पहनकर पहुंचे जस्टिस खन्ना

Tue, 25 Feb 2020 12:15 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

उच्चतम न्यायालय के छह जज एच1एन1 से संक्रमित हो गए हैं। यह जानकारी मंगलवार को न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ ने दी। उन्होंने मुख्य न्यायाधीश एसएस बोबडे से अनुरोध किया है कि वह इसे लेकर जरूरी निर्देश जारी करें जो आपात स्थितियों के कारण उत्पन्न हुई है। न्यायालय की कोर्ट नंबर दो में न्यायमूर्ति संजीव खन्ना सुनवाई के दौरान मास्क पहने हुए दिखाई दिए। एस. ए. बोबडे ने न्यायाधीशों के साथ बैठक की और सुझाव दिया कि वकीलों और अदालत के कर्मियों को इस संक्रमण से बचाने के लिए उनका टीकाकरण करवाया जाए।

विज्ञापन


यह मुद्दा तब सामने आया जब न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ ने अदालत कक्ष में अधिवक्ताओं को बताया कि शीर्ष न्यायालय के न्यायाधीशों ने प्रधान न्यायाधीश के साथ बैठक की और विचार किया कि एच1एन1 के प्रसार को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा कि बैठक में यह फैसला हुआ कि एहतियाती तौर पर अधिवक्ताओं को एच1एन1 टीकाकरण सेवा उपलब्ध करवाई जाए।

इस मुद्दे पर बात करने के लिए बाद में सीजेआई ने उच्चतम न्यायालय बार संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक के कारण प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ निर्धारित समय साढ़े दस बजे के बाद, करीब 11.08 पर बैठ पाई।
 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें