फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: जस्टिस चंद्रचूड़ बोले- सहनशीलता का मतलब हेट स्पीच बर्दाश्त करना नहीं

Sun, 07 Aug 2022 06:17 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, गांधीनगर।

सार

गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में उन्होंने स्नातक हो रहे छात्रों से अपील की कि वे अपनी अंतरात्मा और न्यायोचित वजहों से अपनी राह बनाएं।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़(फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने शनिवार को कहा कि दूसरों के विचारों के प्रति सहनशील होने का अर्थ यह नहीं है कि किसी व्यक्ति को नफरत फैलाने वाले विचार को भी मानना चाहिए।

विज्ञापन


गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में उन्होंने स्नातक हो रहे छात्रों से अपील की कि वे अपनी अंतरात्मा और न्यायोचित वजहों से अपनी राह बनाएं। वीडियो लिंक के जरिये अपने संबोधन में जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा, अल्प याद्दाश्त वाली सोशल मीडिया की दुनिया यह याद रखने में मददगार है कि हमारे द्वारा किए गए बहुत से काम का दीर्घावधि में असर होगा और हमें दैनिक आधार पर होने वाले विचलन से चिंतित नहीं होना चाहिए।

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, वॉल्टेयर की मशहूर उक्ति है, तुम्हारे कथन से मैं सहमत नहीं हूं लेकिन तुम्हारी बोलने के अधिकार की मैं मरते दम तक रक्षा करूंगा, और यह उक्ति निश्चित रूप से हमारे जीवन में शामिल होनी चाहिए।
विज्ञापन


गलतियां करना, दूसरों की राय को स्वीकार और उसके प्रति सहनशील होने को अर्थ अंथ अनुसरण नहीं है और इसका अर्थ यह भी नहीं है कि हमें हेट स्पीच के खिलाफ नहीं खड़ा होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें