केंद्र सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डीएन पटेल को दूरसंचार विवाद निपटान और अपीलीय न्यायाधिकरण (टीडीसैट) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह पदभार ग्रहण करने की तारीख से 4 साल की अवधि तक के लिए या 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक नियुक्त किए गए हैं।