फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण के मतदान में खास है चेन्नई सेंट्रल सीट, मैदान में होंगे जस्टिस सीएस कर्णन

Tue, 16 Apr 2019 08:52 PM IST
अमर शर्मा डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जस्टिस कर्णन
विज्ञापन
दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार 16 अप्रैल को बंद हो जाएगा। 13 राज्यों की 97 सीटों पर 18 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इस दौर के मतदान में तमिलनाडु की चेन्नई सेंट्रल लोकसभा सीट खास है। यहां पर मद्रास एवं कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जज सीएस कर्णन ‘एंटी करप्शन डायनामिक पार्टी' के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि उन्होंने दूसरी सीट वाराणसी से भी चुनाव लड़ने की घोषणा की है। चेन्नई सेंट्रल सीट पर उनके सामने डीएमके उम्मीदवार दयानिधि मारन होंगे, जबकि बसपा ने यहां से एम पार्थसारथी को टिकट दी है। मारन पहले भी इस सीट पर दो बार जीत हासिल कर चुके हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि 18 अप्रैल को यूपी की आठ, बिहार की चार, तमिलनाडु की सभी 39 सीट और कर्नाटक की 14 सीटों के अलावा छत्तीसगढ़, असम, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा व महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में भी कई सीटों पर मतदान होगा। 

कुछ सीटों पर चुनाव प्रचार बंद होने और मतदान के समय में भी थोड़ा अंतर है। जैसे तमिलनाडु की मदुरै सीट पर चुनाव प्रचार मंगलवार को रात आठ बजे बंद होगा। वजह, वहां पर 18 अप्रैल को मतदान का समय सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक निर्धारित किया गया है। तमिलनाडु की बाकी सीटों पर सुबह सात से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। 
विज्ञापन


इसी तरह छत्तीसगढ़ की कुछ सीटों पर मतदान का समय सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक निर्धारित किया गया है। ऐसी सीटों पर चुनाव प्रचार भी 16 अप्रैल को दोपहर तीन बजे बंद हो जाएगा। 

मई 2018 में जस्टिस कर्णन ने लॉन्च की थी अपनी पार्टी

सीएस कर्णन इस लोकसभा चुनाव में पहली बार अपनी किस्मत आजमाएंगे। वे अदालत की अवमानना के लिए दोषी पाए जाने वाले पहले आसीन न्यायाधीश थे। उन्हें जून 2017 में अपनी सेवानिवृत्ति के बाद 6 महीने की जेल की सजा काटनी पड़ी। जेल से रिहा होने के बाद जस्टिस कर्णन ने कहा था कि अब उनका ध्यान सरकार और न्यायपालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करना होगा।

उन्होंने पिछले साल अपनी राजनीतिक पार्टी 'एंटी करप्शन डायनामिक पार्टी' को लॉन्च किया था। 63 वर्षीय सेवानिवृत्त जस्टिस सीएस कर्णन का कहना है कि उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव लड़ने का फैसला किया है। 

चेन्नई सेंट्रल तमिलनाडु की चौथी लोकसभा सीट है। 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर एआईएडीएमके के एसआर विजय ने जीत दर्ज कराई थी। उन्होंने डीएमके नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री दयानिधि मारन को 45 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया था।

एसआर विजय 2014 में पहली बार इस सीट से सांसद निर्वाचित हुए। इससे पहले दयानिधि मारण पिछले दो बार से इस सीट पर सांसद निर्वाचित हो चुके थे। जस्टिस कर्णन ने यहां पर उस तरीके से चुनाव प्रचार नहीं किया, जिस तरह परंपरागत राजनीतिक दल प्रचार में सारी ताकत झोंक देते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें