फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'Just Like A Wow': असम के CM सरमा ने साझा किया कोलिया भोमोरा पुल की आकर्षक तस्वीर, बैकग्राउंड में भव्य हिमालय

Sun, 12 Nov 2023 08:22 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

'Just Like A Wow': मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को ब्रह्मपुत्र नदी बने एक पुल की तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसके बैकग्राउंड में हिमालय पर्वत की पहाड़ियां नजर आ रही हैं। इसके साथ ही सरमा ने लिखा कि इतना सुंदर, इतना मनोहर, बिल्कुल वाह जैसा लग रहा है!
विज्ञापन
Kolia Bhomora Setu - फोटो : X/HimantaBiswaSarma
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को ब्रह्मपुत्र नदी बने एक पुल की तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसके बैकग्राउंड में हिमालय पर्वत की पहाड़ियां नजर आ रही हैं। इसके साथ ही सरमा ने लिखा कि इतना सुंदर, इतना मनोहर, बिल्कुल वाह जैसा लग रहा है! कोलिया भोमोरा सेतु नाम का यह पुल सोनितपुर जिले के तेजपुर शहर में है।

विज्ञापन
Trending Videos

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा कि एक प्रदूषण मुक्त वातावरण ने इस शानदार पर्वत श्रृंखला की चोटियों की स्पष्ट दृश्यता को सक्षम किया। 
 

उन्होंने कहा,  क्या प्रभावशाली नजारा है! तेजपुर के कोलिया भोमोरा सेतु से सर्दियों की सुबह शक्तिशाली हिमालय दिखाई देता है। कम एक्यूआई और प्रदूषण मुक्त वातावरण अरुणाचल-तिब्बत सीमा के पास स्थित शानदार पर्वत श्रृंखला की चोटियों की स्पष्ट दृष्यता को सक्षम बनाता है। इसे  गौतम डेका द्वारा कैप्चर किया गया है।  
 

दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला सोशल मीडिया पर अपनी दुकान के कपड़ों को बेचते हुए कहती है- 'सो ब्यूटीफुल, सो एलिजेंट, जस्ट लुकिंग लाइक अ वॉव।' अब उसका यह वाक्यांश सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वाक्यांश का इस्तेमाल बॉलीवुड कलाकार रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, निक जोनस और ईशान किशन जैसी हस्तियां भी कर चुकी हैं।  
 
विज्ञापन

कोलिया भोमोरा सेतु 1987 में बनाया गया था। यह उत्तरी तट पर सोनितपुर जिले के तेजपुर को नदी के दक्षिणी तट पर नागांव जिले के कलियाबोर से जोड़ता है। इस पुल का नाम असमिया जनरल कालिया भोमोरा फुकन के नाम पर रखा गया है। महज तीन किलोमीटर लंबा यह पुल सात पूर्वोत्तर राज्यों को देश के बाकी हिस्सों जोड़ने में अहम भूमिका निभाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें