फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WC 2023: शतक लगाकर राहुल द्रविड़ के खास क्लब में शामिल हुए केएल राहुल, बास डी लीडे ने तोड़ा पिता का रिकॉर्ड

Sun, 12 Nov 2023 07:02 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ 50 ओवर में चार विकेट पर 410 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने नाबाद 128 और केएल राहुल ने 102 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 61 रन की पारी खेली। विराट कोहली और शुभमन गिल ने 51-51 रन बनाए।
विज्ञापन
केएल राहुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और नीदरलैंड की टीमें विश्व कप के 45वें और आखिरी लीग मैच में आमने-सामने हुईं। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में चार विकेट पर 410 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने नाबाद 128 और केएल राहुल ने 102 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 61 रन की पारी खेली। विराट कोहली और शुभमन गिल ने 51-51 रन बनाए। राहुल ने शतक लगाकर रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी।
विज्ञापन


राहुल विश्व कप में शतक लगाने वाले दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले टीम इंडिया के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ ने ऐसा किया था। द्रविड़ ने 24 साल पहले 1999 में श्रीलंका के खिलाफ 145 रन बनाए थे। अब उनके सामने ही केएल राहुल की खास क्लब में एंट्री हो गई।

लोकेश राहुल - फोटो : अमर उजाला
विश्व कप में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाजों का उच्चतम स्कोर
बल्लेबाज खिलाफ साल रन
राहुल द्रविड़ श्रीलंका 1999 145
केएल राहुल नीदरलैंड 2023 102
केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया 2023 97*
महेंद्र सिंह धोनी श्रीलंका 2011 91*
महेंद्र सिंह धोनी जिम्बाब्वे 2015 85*

राहुल ने तोड़ा रोहित का रिकॉर्ड
केएल राहुल ने नीदरलैंड के खिलाफ 62 गेंद पर ही शतक पूरा कर लिया। वह भारत के लिए विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। राहुल ने कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित ने इसी विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 63 गेंद पर शतक लगाया था। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ा था। सहवाग ने 2007 विश्व कप में बरमुडा के खिलाफ 81 गेंद पर सैकड़ा जड़ा था।

श्रेयस अय्यर और लोकेश राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
अय्यर-राहुल ने धोनी-रैना का रिकॉर्ड तोड़ा
श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने मैच में चौथे विकेट के लिए 208 रन की साझेदारी की। यह विश्व कप में चौथे या उससे नीचे के क्रम के किसी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। अय्यर और राहुल ने मिलकर महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ा। धोनी और रैना ने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ ऑकलैंड में नाबाद 196 रन की साझेदारी की थी।
विज्ञापन

बास डी लीडे - फोटो : सोशल मीडिया
पिता से आगे निकले बास डी लीडे
नीदरलैंड के तेज गेंदबाज बास डी लीडे अपने देश के लिए विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। लीडे के विश्व कप में 16 विकेट हो गए। उन्होंने इस मामले में पिता टिम डी लीडे को पीछे छोड़ा। टिम डी लीडे ने 14 विकेट अपने नाम किए थे। तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से लोगन वान बीक और पॉल वान मीकेरेन हैं। दोनों के नाम 12-12 विकेट हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें