फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Humayun Kabir: हुमायूं कबीर के बेटे पर PSO के साथ मारपीट का आरोप, पुलिस ने आठ घंटे बाद हिरासत से किया रिहा

Sun, 28 Dec 2025 03:37 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।

सार

हुमायूं कबीर एक और विवाद में फंस गए हैं। उनके बेटे पर अपने पीएसओ को सबके सामने पीटने का आरोप लगा है। पीएसओ की शिकायत पर पुलिस ने हुमायूं के बेटे को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद को पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित विधायक हुमायूं कबीर एक बार फिर से मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। जन उन्नयन पार्टी (जेयूपी) के प्रमुख हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद उर्फ रॉबिन पर कथित तौर पर उनके पीएसओ के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने हुमायूं कबीर के बेटे को हिरासत में लिया है। वहीं हुमायूं कबीर ने इन आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि पुलिस ने टीएमसी के इशारे पर उनके घर की घेराबंदी की है। हालांकि पुलिस ने कबीर के बेटे को आठ घंटे की पूछताछ के बाद रिहा कर दिया। 

विज्ञापन


छुट्टी मांगने पर मारपीट का आरोप
इस घटना की जानकारी देते हुए मुर्शिदाबाद के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आज सुबह जन उन्नयन पार्टी (जेयूपी) के प्रमुख हुमायूं कबीर के व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) कांस्टेबल जुम्मा खान सक्तिपुर थाने आए थे और शिकायत दर्ज कराई कि जन उन्नयन पार्टी के चीफ हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद उर्फ रॉबिन ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की है। पीएसओ का आरोप है कि मैंने जब घर जाने के लिए छुट्टी मांगी तो उनके साथ रॉबिन ने मारपीट की। 

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, यह घटना हुमायूं कबीर के ग्राउंड फ्लोर स्थित ऑफिस (शक्तिपुर थाना) में हुई। शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच के लिए उनके घर गई। शुरुआती जांच के बाद हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद इस मामले में मुख्य आरोपी पाए गए। गुलाम नबी आजाद कोपुलिस ने हिरासत में लिया है और उन्हें सक्तिपुर थाने लेकर गई है। मामला की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन



हुमायूं कबीर ने मामले पर दी सफाई
विधायक हुमायूं कबीर ने इन आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि पुलिस ने टीएमसी के इशारे पर उनके घर की घेराबंदी की है। उन्होंने एलान किया कि इस राजनीतिक उत्पीड़न के खिलाफ वे एक जनवरी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करेंगे। दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि पुलिस ने कानून के तहत कार्रवाई की है और पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है।

अपने बेटे की गिरफ्तारी पर हुमायूं कबीर ने कहा, यह एक छोटी सी घटना थी, मेरा पीएसओ जुम्मा खान सुबह अचानक मेरे ऑफिस में घुस आया, जब मैं अपने बेटे से बात कर रहा था। वह घर जाने के लिए छुट्टी मांगने लगा। हमने उसे बाहर जाने को कहा... लेकिन वह नहीं गया और जिद करके छुट्टी मांगने लगा, इसलिए हमने उसे घर से निकाल दिया। इस पर उसने शिकायत दर्ज करा दी  और पुलिस ने मेरे बेटे को हिरासत में ले लिया। पुलिस जो चाहे कर सकती है, मैं उनसे इस मामले पर बात करूंगा, मैंने बेलडांगा एसडीपीओ से बात की है। 

पुलिस ने हुमायूं कबीर के घर से सबूत इकट्ठे किए
जिला साइबर पुलिस टीम ने विधायक हुमायूं कबीर के घर से डिजिटल सबूत इकट्ठा किए हैं। लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कत की वजह से सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल पाया। इसलिए पूरा डीवीआर और स्टोरेज कल साइबर फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। शिकायत के आधार पर हुमायूं कबीर और उनके बेटे रॉबिन दोनों के खिलाफ गैर-जमानती धारा के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपी गुलाम नबी आजाद उर्फ रॉबिन को नोटिस देकर जांच पूरी होने तक पुलिस स्टेशन से रिहा कर दिया गया है।


ये भी पढ़ें: Politics: मणिकम टैगोर ने अल-कायदा से की RSS की तुलना; भाजपा का पलटवार- वोट बैंक की राजनीति कर रही कांग्रेस
विज्ञापन


बता दें कि हुमायूं कबीर ने हाल ही में टीएमसी से सस्पेंड होने के बाद अपनी नई पार्टी बनाई है। उन्हें मुस्लिम-बहुल मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद जैसी मस्जिद की नींव रखने के एलान के कारण टीएमसी से निलंबित कर दिया था। कबीर ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी राज्य में आने वाले विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें