फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: मणिकम टैगोर ने अल-कायदा से की RSS की तुलना; भाजपा का पलटवार- वोट बैंक की राजनीति कर रही कांग्रेस

Sun, 28 Dec 2025 03:10 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Politics: कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर के बयान ने देशभर में हलचल मचा दी। उन्होंने RSS को नफरत फैलाने वाला संगठन करार दिया और उसकी तुलना अल-कायदा से भी की। इसके बाद भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस वोट बैंक राजनीति में उलझकर देशभक्ति और राष्ट्रीय संस्थाओं का अपमान कर रही है।

विज्ञापन
कांग्रेस नेता के बयान पर भाजपा का पलटवार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की तरफ से पीएम नरेंद्र की तस्वीर साझा करना और आरएसएस संगठन की तारीफ को लेकर देशभर में चर्चा तेज है। ऐसे में जब कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोन ने आरएसएस पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया और संघ की तुलना अल-कायदा से की, तब भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने उनके बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब वोट बैंक की राजनीति में इतनी उलझ गई है कि वह देशभक्ति और राष्ट्रीय संस्थाओं का अपमान कर रही है।

विज्ञापन


पूनावाला ने आगे कहा कि कांग्रेस ने पहले हिंदू, सनातन धर्म, सेना और भारत का अपमान किया और अब राष्ट्रीय सेवा में सैकड़ों साल काम करने वाली संस्था को भी आतंकवादी कहकर निशाना बना रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचारों पर कुछ नहीं बोलती, लेकिन वोट बैंक राजनीति के लिए हर चीज को दरकिनार कर देती है।

ये भी पढ़ें:- Karnataka: राष्ट्रपति मुर्मू ने की INS वाघशीर पनडुब्बी में समुद्री यात्रा, बनीं ऐसा करने वाली दूसरी प्रेसिडेंट
विज्ञापन


'टैगोर का बयान सभी राष्ट्रभक्तों के लिए अपमानजनक'
भाजपा प्रवक्ता पूनावाला ने आगे कहा कि यह बयान सभी राष्ट्रभक्तों के लिए अपमानजनक है। उन्हें देश के लिए समर्पित संस्थाओं का सम्मान करना चाहिए। बता दें कि पूरा मामला तब शुरू हुआ जब कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की तरफ से आरएसएस की संगठनात्मक ताकत की तारीफ करने पर प्रतिक्रिया दी।

कांग्रेस सांसद ने कहा था कि आरएसएस एक घृणा पर आधारित संगठन है, जो दूसरों के खिलाफ नफरत फैलाता है। उन्होंने कहा कि घृणा से कुछ सीखने को नहीं मिलता। क्या आप अल-कायदा से कुछ सीख सकते हैं? अल-कायदा भी नफरत फैलाने वाला संगठन है। इससे सीखने के बजाय अच्छे लोगों से सीखना चाहिए।

ये भी पढ़ें:- Aravalli Hills: अरावली विवाद पर 'सुप्रीम' सुनवाई कल; कांग्रेस ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, पूछे तीखे सवाल
 
टैगोर ने की थी कांग्रेस की तारीफ

इसके साथ ही टैगोर ने कांग्रेस की तारीफ करते हुए कहा कि कांग्रेस 140 साल पुराना संगठन है, जिसने लोगों को एकजुट किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने कांग्रेस को जन आंदोलन में बदल दिया। उन्होंने सवाल किया कि क्या किसी को घृणा फैलाने वाले संगठनों से सीखना चाहिए, या अच्छे और सकारात्मक काम करने वाले लोगों से सीखना चाहिए।

विज्ञापन


गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर साधा निशाना
वहीं दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, 'स्थापना दिवस पर, कांग्रेस के रिमोट-कंट्रोल अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस की उपलब्धियों को समझाने की कोशिश कर रहे थे... मुझे कहना होगा कि पीओके कांग्रेस पार्टी की विरासत है, विभाजन कांग्रेस पार्टी की विरासत है और 1984 के दंगे कांग्रेस पार्टी की विरासत हैं। चीन को हमारी जमीन देना कांग्रेस की विरासत है... मल्लिकार्जुन खरगे इतने बेबस हैं कि वे देश की परवाह किए बिना सिर्फ नकली गांधी परिवार की सेवा करते हैं... कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और शशि थरूर ने स्वीकार किया है कि कांग्रेस पार्टी में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं बची है।'




अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें