फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Fri, 14 Jun 2019 07:09 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Top News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साल के अंत तक शाह ही संभालेंगे भाजपा अध्यक्ष पद की कमान
विज्ञापन


भाजपा को नए अध्यक्ष के लिए नए साल का इंतजार करना होगा। तीन राज्यों हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव तक अमित शाह ही संगठन की कमान संभाले रहेंगे।

पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन


तीन तलाक : करारी हार के बाद मजबूर विपक्ष भी समर्थन में उतरा, जल्द बनेगा कानून

संसद के आगामी बजट सत्र में तीन तलाक विधेयक के आखिरकार कानून में बदल जाने के आसार बन गए हैं। बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा पारित विधेयक में कांग्रेस की आज तक उठाई जा रही अधिकतर आपत्तियों का निराकरण कर दिया गया है। 

पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन


World Cup 2019: मजबूत इंग्लैंड के सामने आज कैरेबियाई चुनौती, रोमांचक होगा मुकाबला

पिछले कुछ वर्षों में इंग्लैंड के लिए वेस्टइंडीज सबसे आसान प्रतिद्वंद्वी रहा है लेकिन शुक्रवार को विश्व कप मैच में जब ये दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तो इयोन मोर्गन की अगुआई वाली टीम किसी भी तरह की ढिलाई से बचना चाहेगी क्योंकि कैरेबियाई दल कुछ पल में मैच का पासा पलटने में सक्षम है।

पढ़ें पूरी खबर-

एससीओ सम्मेलन में आज मोदी: कई अहम मुद्दों पर होगी बातचीत, ये है पूरा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंचे हुए हैं। शुक्रवार यानी आज भी वह एससीओ सम्मेलन में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

पढ़ें पूरी खबर-

बंगाल में डॉक्टरों के समर्थन में आज दिल्ली में भी हड़ताल, एम्स- सफदरजंग में ओपीडी सेवा रहेगी बंद

पश्चिम बंगाल के कोलकाता मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों पर हमले से देशभर के डॉक्टरों में रोष है। दिल्ली एम्स सहित देश भर के सरकारी और निजी डॉक्टरों से शुक्रवार को एक दिन की हड़ताल में शामिल होने की अपील की गई है। इसके बाद दिल्ली एम्स के आरडीए ने दिनभर हड़ताल पर रखने की घोषणा की है।

पढ़ें पूरी खबर-

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें