फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: 'काले कपड़ों को बेवजह मुद्दा बना रहे जुमलाजीवी', पीएम मोदी के काला जादू टिप्पणी पर कांग्रेस का हमला

Wed, 10 Aug 2022 07:28 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गौरतलब है कि पांच अगस्त को कांग्रेस ने संसद के बाहर बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर प्रदर्शन किया था। इसे लेकर पीएम ने आज विपक्ष पर तंज कसा।  
विज्ञापन
जयराम रमेश, नेता, कांग्रेस - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'काला जादू' वाले बयान पर पलटवार किया। पार्टी ने कहा कि जहां पूरा देश पीएम से समस्याओं के बारे में सुनना चाहता है, वहीं जुमलाजीवी कुछ भी बोल रहे हैं। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में 2जी एथेनॉल प्लांट का शुभारंभ करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि आज जब देश तिरंगे के रंग में रंगा हुआ है, तब निराशा और नकारात्मकता में डूबे कुछ लोग काला जादू का सहारा ले रहे हैं। हमने पांच अगस्त को देखा कि काला जादू फैलाने की कोशिश की जा रही थी। कुछ लोग काले जादू में फंसे हैं। यह काला जादू कोई काम नहीं आने वाला है, उन लोगों से अपील है कि वह काला जादू करके आजादी के अमृत महोत्सव का अपमान ना करें। गौरतलब है कि पांच अगस्त को कांग्रेस ने संसद के बाहर बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर प्रदर्शन किया था। 

पीएम के इस बयान पर ही कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने जमकर हमला बोला। उन्होंने काले कपड़ों में पीएम मोदी की तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि वे बेवजह काले कपड़ों पर मुद्दा बना रहे हैं। रमेश ने कहा, ‘‘ये काला धन लाने के लिए तो कुछ कर नहीं पाए, अब काले कपड़ों को लेकर बेमतलब का मुद्दा बना रहे हैं। देश चाहता है कि प्रधानमंत्री उनकी समस्याओं पर बात करें लेकिन जुमला जीवी कुछ भी बोलते रहते हैं।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें