फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुडिथ के घर लौटी खुशियां, घर वालों ने सरकार का आभार जताया

Sat, 23 Jul 2016 08:31 PM IST
रीता तिवारी/ अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
पिछले महीने अगवा कर ली गई थीं भारतीय सहायताकर्मी - फोटो : ANI
विज्ञापन
लगभग डेढ़ महीने लंबे इंतजार के बाद डिसुजा परिवार में खुशियां लौट आई हैं। जुडिथ की सुरक्षित रिहाई की खबर से डिसुजा परिवार में उत्सव और उल्लास का माहौल है। जुडिथ की बहन एग्नेस ने कहा कि उनका पूरा परिवार भारत सरकार का कृतज्ञ है। घरवालों ने सुषमा स्वराज का भी आभार जताया है।
विज्ञापन


 एग्नेस ने बताया कि घरवालों ने शुक्रवार शाम को फोन पर जुडिथ के साथ बात की थी। वह ठीक है। शनिवार शाम को वह दिल्ली से कोलकाता पहुंचने वाली थीं। लेकिन वह कब यहां आएगी, इसे पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। 

क्या जुडिथ दोबारा अफगानिस्तान जाएगी या किसी और जगह को चुनेगी ? इस सवाल पर एग्नेस का कहना था कि इसका फैसला जुडिथ को ही करना है। हम फिलहाल इस बारे में नहीं सोच रहे हैं। पहले वह घर लौट आए। उसके बाद देखेंगे कि वह क्या चाहती हैं।
विज्ञापन


जुडिथ के अपहरणकर्ता आखिर कौन थे और वे क्या चाहते थे ? इस सवाल पर उसके घरवालों का कहना है कि कुछ बातें उन लोगों को भी नहीं बताई गई हैं। एग्नेस ने कहा कि बाद में कुछ बातों का पता चला था। लेकिन उसके बारे में हम बात नहीं कर सकते।
विज्ञापन

- फोटो : pti
इससे पहले काबुल में अपहृत भारतीय सहायताकर्मी जुडिथ डिसूजा स्वदेश लौट आई हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर उनके सकुशल दिल्ली पहुंचने की खबर दी। उन्होंने कहा कि जुडिथ को बचा लिया गया है। संदिग्ध आतंकियों ने 9 जून को 40 वर्षीय डिसूजा का अपहरण कर लिया था। 
  I am happy to inform you that Judith D'souza has been rescued. @jeromedsouza — Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) July 23, 2016


डिसूजा अफगानिस्तान की राजधानी में सीनियर तकनीकी सलाहकार के तौर पर आगा खान फाउंडेशन में कार्यरत हैं। यह फाउंडेशन तकरीबन 75 करोड़ डॉलर जुटा कर युद्ध में बरबाद हो चुकी जगहों को फिर से बसाने का काम कर रहा है।  I have spoken to Judith. She is reaching Delhi this evening. Ambassador @VohraManpreet is accompanying her. — Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) July 23, 2016 सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा, ‘मुझे यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि जुडिथ डिसूजा को बचा लिया गया है।’ इसके लिए उन्होंने अफगानिस्तान के अधिकारियों को भी धन्यवाद दिया। स्वराज ने लिखा, ‘थैंक यू अफगानिस्तान- आप सभी की मदद और सहयोग से जुडिथ को बचा लिया गया। ’ जुडिथ कोलकाता की रहने वाली हैं और उसे संदिग्ध आतंकियों के चंगुल से बचाने के लिए विदेश मंत्रालय अफगान अधिकारियों के संपर्क में था।

सुषमा ने पूरे प्रकरण में असाधारण भूमिका के लिए अफगानिस्तान में भारत के राजदूत मनप्रीत वोहरा की भी प्रशंसा की और कहा कि इस सहायता के लिए वोहरा और अफगानिस्तान दोनों को बहुत-बहुत धन्यवाद।’

गौरतलब है कि इस साल 9 जून को काबुल के कला ए फतुल्ला क्षेत्र में अज्ञात बंदूकधारियों ने जुडिथ का अपहरण कर लिया था। उस समय वह अपने एक दोस्त के साथ रात्रि भोज में शामिल हो कर काबुल लौट रही थीं। ​​( एजेंसी )
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें