फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायपालिका पर लगेंगे जस्टिस जोसेफ की प्रोन्नति टालने के आरोप : चिदंबरम

Thu, 31 May 2018 03:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पी. चिदंबरम ने बुधवार को जस्टिस केएम जोसेफ को सुप्रीम कोर्ट में नहीं लाने के लिए न्यायपालिका और सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका पर जस्टिस जोसेफ की प्रोन्नति टालने का आरोप लगेगा। बता दें कि कॉलेजियम ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस केएम जोसेफ को सुप्रीम कोर्ट में जज बनाने की सिफारिश की थी, जिसे केंद्र सरकार ने पुनर्विचार के लिए वापस लौटा दिया था।

विज्ञापन


चिदंबरम ने बुधवार को कहा, इस समय ये आरोप न्यायपालिका पर लगेगा। प्रोन्नति को दोबारा भेजने का निर्णय लेने के बाद वे अपने निर्णय से ही पीछे हट गए। निर्णय से पीछे हटना अजीब था। ये पूछे जाने पर कि जस्टिस जोसेफ को आगे नहीं बढ़ाने का आरोप किस पर लगेगा, पूर्व वित्त मंत्री ने कहा, सामान्य तौर पर सरकार इसके लिए दोषी है। 

चिदंबरम ने आरोप लगाया कि सरकार खास तरह के उम्मीदवारों को जजों के रूप में नियुक्ति दे रही है। उन्होंने कहा, वे जज बनने के लिए आदमी की कानूनी योग्यता के बजाय कुछ और ही देख रहे हैं। ये गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें