दिल्ली हाईकोर्ट के जज के यहां नकदी बरामदगी मामला दिन-प्रतिदिन और गर्म होता हुआ जा रहा है। जहां आज इस विषय पर चर्चा करने के लिए राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। हालांकि इस बैठक में भी इस मामले में कोई निष्कर्ष नहीं निकला और बैठक के बेनतीजा रहने का दावा किया जा रहा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के सरकारी आवास से भारी मात्रा में नकदी मिलने का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। जहां आज इस मामले में चर्चा के लिए राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को एक बैठक बुलाई। हालांकि बैठक खत्म होने के बाद इसके बारे में जानकारी देते हुए शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश के आवास से नकदी मिलने के आरोपों पर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ द्वारा बुलाई गई बैठक में कोई निष्कर्ष नहीं निकला।
विज्ञापन
अगले सप्ताह हो सकती है आगे की चर्ची
पत्रकारों से बातचीत के दौरान चतुर्वेदी ने बताया कि इस मुद्दे पर संसद में अगले सप्ताह चर्चा हो सकती है। चतुर्वेदी ने कहा कि आज की बैठक में कोई निष्कर्ष नहीं निकला। अब सभापति सदन के नेताओं के साथ इस पर व्यक्तिगत रूप से चर्चा करेंगे और निष्कर्ष पर पहुंचेंगे।
टीएमसी के सांसदों ने की चर्चा की मांग
सूत्रों के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसदों ने इस मुद्दे पर सदन में चर्चा की मांग की, न कि केवल "एंटेचैम्बर" (अंदरूनी कमरे) में। एक टीएमसी नेता ने कहा कि मुद्दों पर सदन में चर्चा होनी चाहिए और इस प्रक्रिया को ठीक से पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार संसद का अपमान कर रही है।
भाजपा सांसद ने इसे बताया अच्छी पहल
वहीं, भाजपा सांसद किरण चौधरी ने इसे सभापति द्वारा की गई अच्छी पहल बताया। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका पर सभी का भरोसा है, लेकिन ऐसी घटनाएं चिंता का कारण बन सकती हैं। बता दें कि इस बैठक का आयोजन 21 मार्च को कांग्रेस नेता जयराम रमेश द्वारा नकदी वसूली विवाद को उठाने के बाद हुआ था। धनखड़ ने कहा था कि इस मुद्दे को आगे बढ़ाने से पहले सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस द्वारा नियुक्त जांच पैनल के नतीजों का इंतजार किया जाएगा।