दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के सरकारी आवास से भारी मात्रा में नकदी मिलने का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। जहां आज इस मामले में चर्चा के लिए राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को एक बैठक बुलाई। हालांकि बैठक खत्म होने के बाद इसके बारे में जानकारी देते हुए शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश के आवास से नकदी मिलने के आरोपों पर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ द्वारा बुलाई गई बैठक में कोई निष्कर्ष नहीं निकला।
ये भी पढ़ें:- नकदी मामला: वीडियो-फोटो किसने खींचे, कौन-कौन गए थे...? SC की जांच समिति ने पुलिस से मांगी विस्तृत रिपोर्ट
भाजपा सांसद ने इसे बताया अच्छी पहल
वहीं, भाजपा सांसद किरण चौधरी ने इसे सभापति द्वारा की गई अच्छी पहल बताया। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका पर सभी का भरोसा है, लेकिन ऐसी घटनाएं चिंता का कारण बन सकती हैं। बता दें कि इस बैठक का आयोजन 21 मार्च को कांग्रेस नेता जयराम रमेश द्वारा नकदी वसूली विवाद को उठाने के बाद हुआ था। धनखड़ ने कहा था कि इस मुद्दे को आगे बढ़ाने से पहले सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस द्वारा नियुक्त जांच पैनल के नतीजों का इंतजार किया जाएगा।