फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल युग में न्याय करना है तनाव भरा काम : जस्टिस सीकरी

Mon, 11 Feb 2019 02:49 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
justice ak sikri - फोटो : social media
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एके सीकरी का कहना है कि डिजिटल युग में न्याय करना ‘तनाव भरा’ काम है। किसी भी मामले की कोर्ट में सुनवाई शुरू होने से पहले ही लोग सोशल मीडिया पर बहस करने लगते हैं कि इसका क्या फैसला आना चाहिए? इसका जजों पर असर पड़ता है। 

विज्ञापन


जस्टिस सीकरी ने लॉ एसोसिएशन फॉर एशिया एंड द पैसिफिक (लॉएशिया) के पहले सम्मेलन में ‘डिजिटल युग में प्रेस की स्वतंत्रता’ पर बोलते हुए रविवार को कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता नागरिक व मानवाधिकार की रूपरेखा और कसौटी बदल रही है। मीडिया ट्रायल का मौजूदा रुझान इसकी मिसाल है। पहले भी मीडिया ट्रायल होता था, लेकिन आज याचिका दायर होते ही लोग फैसले को लेकर बहस करने लगते हैं। लोग बताने लगते हैं कि फैसला क्या होना चाहिए। 

जस्टिस सीकरी ने कहा, उनका खुद का अनुभव है कि जज पर इसका प्रभाव पड़ता है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचते-पहुंचते जज काफी परिपक्व हो जाते हैं। उन्हें पता होता है कि मीडिया में कुछ भी होता रहे, उन्हें कानून के आधार पर फैसला कैसे करना है। 
विज्ञापन


जस्टिस सीकरी के मुताबिक, कुछ साल पहले तक धारणा थी कि लोगों को सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट या निचली अदालत के फैसले की आलोचना का पूरा अधिकार है। अब लोग फैसला सुनाने वाले जज को भी बदनाम करते हैं। यहां तक कि उनके खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी की जाती है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें