फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी नड्डा आज बंगाल के दौरे पर किसानों से करेंगे मुलाकात

Sat, 09 Jan 2021 05:05 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : twitter.com/JPNadda
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को एक दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल में किसानों से मिलेंगे। बर्दवान में किसानों को संबोधित करने के बाद चुनावी राज्य में घर-घर जाकर चावल संग्रहण अभियान की शुरुआत भी करेंगे। किसानों से एक-एक मुट्ठी चावल संग्रह करने के पीछे भाजपा की योजना राज्य के 73 लाख ग्रामीणों तक पहुंचना है।

विज्ञापन


इस दौरान वह किसानों के विकास के लिए अपनी पार्टी की प्रतिबद्धता के बारे में भी बताएंगे। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा कि नड्डा अपना ज्यादातर समय जगदानंदपुर गांव में बिताएंगे और बर्दवान घंटाघर से लॉर्ड कर्जन गेज तक रोड शो करेंगे। कृषक सुरक्षा ग्राम सभा के संबोधन के साथ ही चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में 40,000 ऐसी सभा की शुरुआत हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें