फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग ने कोलकाता की कंपनियों के 365 करोड़ के कालेधन का किया खुलासा

Sat, 09 Jan 2021 05:02 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
income tax department - फोटो : wiki
विज्ञापन

आयकर विभाग ने कोलकाता की तीन रीयल एस्टेट कंपनियों और शेयर ब्रोकर समूह कंपनियों पर छापा मार कर 365 करोड़ की अघोषित संपत्ति का खुलासा किया है। सीबीडीटी ने शुक्रवार को बताया कि विभागीय आंकड़ों और कंपनियों के वित्तीय दस्तावेज के आधार पर 5 जनवरी को यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


सीबीडीटी के बयान में कहा गया है कि अब तक 365 करोड़ के कालेधन का पता चला है। कंपनी के अधिकारियों ने 111 करोड़ रुपये की अघोषित आय होने की बात स्वीकार की है।

जांच अधिकारियों ने छापे के दौरान 3.02 करोड़ बेहिसाबी रकम और 72 लाख के आभूषण भी जब्त किए हैं। छापे के दौरान कई फर्जी कंपनियों का भी पता चला है, जिनके जरिये मनी लॉन्ड्रिंग किया जाता था। इसके अलावा फ्लैटों की बिक्री से प्राप्त धन को भी खाते में नहीं दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें