फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरिराज सिंह के बयान से खफा भाजपा, जेपी नड्डा ने पार्टी दफ्तर बुलाकर दी चेतावनी

Sat, 15 Feb 2020 01:52 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेपी नड्डा-गिरिराज सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने हाल ही में देवबंद को आतंकवाद की गंगोत्री कहा। उनके इस बयान को लेकर पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा उनसे नाराज हैं और उन्हें पार्टी दफ्तर तलब किया है। माना जा रहा है कि पार्टी ने उन्हें चेतावनी दी है। नड्डा से मुलाकात करने के बाद पार्टी कार्यालय से निकले भाजपा सांसद ने किसी से भी बात नहीं की।

विज्ञापन

 



क्या है मामला

उत्तर प्रदेश के एक कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 12 फरवरी को कहा था कि देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है। दुनिया में जितने भी आतंकी हुए हैं या आतंकी घटनाएं हुई हैं, उनके तार कहीं न कहीं देवबंद से ही जुड़े हैं। देवबंद से आतंकवाद को हमेशा समर्थन मिला है। आतंकवादी भी यहां आकर रुके हैं, चाहे हाफिज सईद का मामला हो या अन्य घटनाएं।

सहारनपुर के सांसद ने बयान को बताया था शर्मनाक

सहारनपुर से लोकसभा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने गिरिराज सिंह के बयान शर्मनाक बताया था। उन्होंने कहा था कि इस बयान की जितनी निंदा की जाए उतना कम है। देवबंद वह स्थान है जिसने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। यहां के उलमा कराम ने लाठियां खाईं। फांसी के फंदों को चूमा, जेल गए और शहीद हुए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें