फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JP Nadda: राहुल गांधी के वोट चोरी आरोप पर जेपी नड्डा का पलटवार, कहा- जनता में फैला रहे झूठ, खुद ही बनवाया मजाक

Wed, 20 Aug 2025 07:23 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वोट चोरी के आरोपों को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार किया है। नड्डा ने राहुल के बिहार दौरे का एक वीडियो शेयर कर उन पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विपक्ष द्वारा लगातार वोट चोरी के आरोपों को लेकर देशभर की सियासत में गर्माहट दिन-प्रतिदिन और तेज होती जा रही है। ऐसे में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वोट चोरी वाले आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वह जनता के बीच झूठ फैला रहे हैं। नड्डा ने राहुल गांधी के बिहार दौरे के एक वीडियो को शेयर करते हुए कटाक्ष किया कि खड़ा हूं आज भी वहीं… जहां मेरा झूठ पकड़ाया, सच सामने आया, और मैंने अपना मजाक बनवाया, खड़ा हूं आज भी वहीं।

विज्ञापन


नड्डा ने साझा किया वीडियो
बता दें कि नड्डा के सोशल मीडिया पर साझा वीडियो में एक महिला ने राहुल गांधी के दावों की पोल खोल दी। वीडियो के पहले हिस्से में महिला राहुल को बताती है, उसका और उसके परिवार के छह सदस्यों का नाम पुरानी वोटर लिस्ट में था, लेकिन नई लिस्ट में नहीं है।

ये भी पढ़ें:- Bihar SIR: 'गहन पुनरीक्षण से नहीं कटेंगे पात्र मतदाताओं के नाम, सूची होगी साफ-सुथरी', चुनाव आयोग का आश्वासन
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में महिला ने खोला राहुल के दावे का पोल
इसके साथ ही वीडियो के दूसरे हिस्से में वही महिला फिर से दिखाई देती है। साथ ही कहती है, उसे बहकाया गया था। महिला ने बताया, वार्ड सदस्य और सचिव ने हमें कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव आ रहे हैं, उनसे मिलकर अपना नाम जुड़वा लो। हम लोग देहात के हैं, जो जैसा कहता है वही मान लेते हैं। महिला ने आगे बताया, बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) ने उसे नई वोटर लिस्ट दिखाई, जिसमें उसके और उसके परिवार के सभी छह सदस्यों के नाम मौजूद थे।

ये भी पढ़ें:- Lok Sabha: 'तमिलनाडु सरकार ने लोगों को नहीं दिए 2.15 लाख मकान', शिवराज सिंह बोले- ये गरीबों के साथ अन्याय है

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें