फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं देश झुकने नहीं दूंगा', राहुल के तंज पर नड्डा की दो टूक- चीन पर कब तक झूठ बोलेगी कांग्रेस

Tue, 19 Jan 2021 01:27 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी-जेपी नड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाके में चीन द्वारा गांव बसाने के दावे वाली खबरों को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। अब इसे लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कांग्रेस सांसद से सवाल पूछे हैं। उन्होंने वायनाड से सांसद से पूछा कि आखिर कांग्रेस कब तक चीन पर झूठ बोलती रहेगी। उन्होंने कोरोना वायरस वैक्सीन, किसान आंदोलन, एपीएमसी एक्ट को लेकर भी राहुल पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


जेपी नड्डा ने कहा, 'अब जब श्री राहुल गांधी अपनी मासिक छुट्टी से लौट आए हैं, तो मैं उनसे कुछ प्रश्न करना चाहूंगा। मुझे उम्मीद है कि वह आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इनके जवाब देंगे। आखिर कब राहुल गांधी, उनका परिवार और कांग्रेस चीन पर झूठ बोलना बंद करेगा? क्या वह इस बात से इनकार कर सकते हैं कि वह जिसका उल्लेख कर रहे हैं, उस अरुणाचल प्रदेश सहित हजारों किलोमीटर की जमीन को किसी और ने नहीं बल्कि पंडित नेहरू ने चीन को उपहार के तौर पर दी थी? बार-बार, कांग्रेस चीन के सामने आत्मसमर्पण क्यों करती है?'
 

नड्डा ने राहुल से पूछा कि क्या वे अपनी ट्रस्टों को चीन से मिले दान को वापस करेंगे। उन्होंने कहा, 'क्या राहुल गांधी का चीन और उनकी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ कांग्रेस पार्टी के समझौते को रद्द करने का कोई इरादा है? क्या वह अपने परिवार द्वारा नियंत्रित ट्रस्टों में मिले चीनी दान को वापस करने का इरादा रखते हैं? या फिर उनकी नीतियों और आचरण को चीनी धन और समझौता ज्ञापन द्वारा जारी रखा जाएगा?'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- भाजपा सांसद ने कहा- चीन 80 के दशक से भारतीय क्षेत्र पर कर रहा कब्जा, कांग्रेस की नीतियों का भुगत रहे खामियाजा

नड्डा ने कांग्रेस नेता से पूछा, 'राहुल गांधी ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में देश को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ा। आज जब भारत में सबसे कम मामले आ रहे हैं और हमारे वैज्ञानिकों ने एक टीका बनाया है तो उन्होंने एक बार भी वैज्ञानिकों को बधाई क्यों नहीं दी और 130 करोड़ भारतीयों की सराहना क्यों नहीं की?'

नड्डा ने राहुल से किसानों को लेकर भी सवाल किया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, 'कांग्रेस भारत के किसानों को भड़काना और गुमराह करना कब बंद करेगी? यूपीए ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को सालों तक क्यों रोका और एमएसपी क्यों नहीं बढ़ाया? कांग्रेस सरकार के राज में दशकों तक किसान गरीबी में क्यों रहे? क्या उन्हें किसानों के प्रति सहानुभूति केवल विपक्ष में रहते हुए महसूस होती है?'

विज्ञापन

नड्डा ने राहुल पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप
नड्डा ने कहा, 'राहुल गांधी झूठ फैला रहे हैं कि एपीएमसी सभी मंडियों को बंद कर देगा। लेकिन क्या एपीएमसी एक्ट को खत्म करना कांग्रेस के घोषणा पत्र का हिस्सा नहीं था? क्या उससे मंडी बंद नहीं होती? राहुल गांधी ने तमिलनाडु में जल्लीकट्टू का आनंद लिया। जब वे सत्ता में थे तब उनकी पार्टी ने इस पर प्रतिबंध क्यों लगाया और तमिल संस्कृति का अपमान क्यों किया। क्या उन्हें भारत की संस्कृति और लोकाचार पर गर्व नहीं है?'

अरुणाचल में चीन के गांव बसाने को लेकर राहुल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाके में चीन द्वारा गांव बसाने के दावे वाली खबरों को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, 'उनका वादा याद करिए- मैं देश झुकने नहीं दूंगा।' पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सवाल किया, 'मोदी जी, वो '56 इंच' का सीना कहां है?' कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने भी सोमवार को इस मामले पर सरकार से जवाब मांगा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें