भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छहअक्तूबर को नवनियुक्त पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। पिछले माह 26 सितंबर को घोषित नई टीम के साथ पार्टी मुख्यालय में नड्डा की यह पहली बैठक होगी। पिछली टीम के कई लोगों को नई टीम में जगह नहीं दी गई है।
विज्ञापन
बताया गया है कि नई टीम में क्षेत्रीय संतुलन को बनाए रखने के लिए नए नामों को शामिल किया गया है। इस प्रकार नड्डा की नई टीम में 70 में से 37 नए चेहरे शामिल हैं।