फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में बोले नड्डा: आतंकवाद, माफिया और भ्रष्टाचार को टीएमसी का समर्थन, लोग जल्द 'जंगल राज' को अलविदा कहेंगे

Sun, 12 Feb 2023 03:12 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, पूर्वास्थली

सार

जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा ममता बनर्जी के जंगल राज को समाप्त कर देगी जहां आए दिन हिंसा होती रहती हैं।
विज्ञापन
बंगाल में जेपी नड्डा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने टीएमसी को आतंकवाद, माफिया और भ्रष्टाचार के लिए खड़ी होने वाली पार्टी करार देते हुए बंगाल में पीएम आवास योजना (पीएमएवाई) के कार्यान्वयन में भारी अनियमितता करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि भाजपा ममता बनर्जी के जंगल राज को समाप्त कर देगी जहां आए दिन हिंसा होती रहती हैं। उन्होंने कहा कि चूंकि पश्चिम बंगाल में पीएमएवाई का ऑडिट किया जा रहा है, इसलिए बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आई हैं। इससे पता चला है कि जिन लोगों के पास दो-तीन मंजिला इमारतें हैं, उन्हें योजना के तहत घर मिले हैं। पश्चिम बंगाल में यह स्थिति है। 

नड्डा ने यह भी कहा कि एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद पश्चिम बंगाल महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में "शीर्ष" पर है। भाजपा प्रमुख ने कहा कि टीएमसी का मतलब आतंक, माफिया और भ्रष्टाचार है। पश्चिम बंगाल में हर जगह भ्रष्टाचार है। चाहे वह एसएससी भर्ती हो या किसी अन्य प्रकार की भर्ती, नौकरियां बिक रही हैं। 
विज्ञापन


 जेपी नड्डा ने कहा कि हम यहां सरकार नहीं बना पाए... कोई बात नहीं।  अगली बार की तैयारी कीजिए हम अगली बार पक्का यहां सरकार बनाएंगे।  मोदी जी ने कभी बंगाल के साथ भेदभाव नहीं किया।  मोदी जी बंगाल को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें