फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटनायक पर लगा केंद्रीय योजनाओं को हाईजैक करने का आरोप, नड्डा ने कहा- बड़ा दिल रखें, केंद्र को श्रेय दें

Sat, 05 Sep 2020 10:50 PM IST
Rajeev Rai पीटीआई, भुवनेश्वर
विज्ञापन
जेपी नड्डा - फोटो : ANI
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ओडिशा की बीजद सरकार पर केंद्र की योजनाओं को हाईजैक करने का आरोप लगाया। साथ ही, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को अपना दिल बड़ा करना चाहिए और भाजपा नीत केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का श्रेय उसे ही देना चाहिए।

विज्ञापन


शनिवार को नड्डा ने कहा कि उन्हें यह खबर मिली है कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी केंद्रीय योजनाओं पर अपना लोगो लगा रही है। भाजपा अध्यक्ष ने ओडिशा में सत्तारूढ बीजू जनता दल (बीजद) से राज्य में केंद्रीय योजना के कल्याणकारी कार्यक्रमों को अपनाने की अपील करते हुए कहा, ‘नवीन बाबू...छोटा दिल छोड़ दीजिए, बड़ा दिल रखिए।’

नड्डा ने आयुष्मान भारत योजना को नहीं अपनाने को लेकर भी ओडिशा सरकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में करीब 2.40 करोड़ गरीब लोगों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि ये लोग अभी पांच लाख रुपये के मेडिकल कवरेज का लाभ नहीं ले सकते क्योंकि बीजद सरकार ने यह योजना क्रियान्वित करने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘आयुष्मान भारत योजना को पेश किए दो साल होने को हैं लेकिन इसे ओडिशा में लागू नहीं किया है। नवीन बाबू, गरीबों के लिए बाधक नहीं बनिए, जो उपयुक्त स्वास्थ्य सुविधाएं पाने में मुश्किलों का सामना करते हैं।’

नड्डा ने आगे कहा, ‘आपके (पटनायक के) स्वास्थ्य की देखभाल के लिए राज्य सरकार है। लेकिन उन गरीबों और जरूरतमंदों का क्या, जो कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों से ग्रसित हैं? मैं आपसे आयुष्मान भारत योजना अपनाने की अपील करता हूं।’

नड्डा ने कहा, ‘मुझे पता चला है कि राज्य सरकार आवासीय परियोजनाओं पर अपना ‘लोगो’ लगा कर प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी केंद्रीय योजनाओं का श्रेय ले रही है। केंद्र को इसका श्रेय देने से वंचित करने के लिए यह निष्पक्ष बात नहीं है, केंद्र सरकार इन योजनाओं को कोष आवंटित कर रही है।’ उन्होंने कहा कि राज्य में इस योजना के क्रियान्वयन में भ्रष्टाचार की खबरें हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन में राजनीति आड़े नहीं आनी चाहिए। 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘हमें 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य में 38 प्रतिशत वोट मिले थे। ’उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अगले आम चुनाव में इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत सुनिश्चित करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें