वर्षा प्रियदर्शिनी और अनुभव मोहंती
- फोटो : twitter@ AnubhavMohanty_ & VarshaPriyadar3
ओडिया अभिनेत्री वर्षा प्रियदर्शिनी ने अपने सांसद पति के खिलाफ घरेलू हिंसा कानून के तहत मामला दर्ज करवाया है। प्रियदर्शिनी ने कटक के उप-मंडल न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में पति और केंद्रपाड़ा से बीजेडी के सांसद अनुभव मोहंती के खिलाफ घरेलू हिंसा अधिनियम की धारा 12 के तहत मामला दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने पति के खिलाफ कथित रूप से मारपीट और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। अब इस मामले में सात सितंबर को कोर्ट में सुनवाई होगी।