फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: नड्डा बोले- कांग्रेस-शिवसेना वंशवादी, PM मोदी ने छात्रों को निकालने के लिए यूक्रेन युद्ध रुकवाया

Tue, 21 Feb 2023 03:00 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उडुपी (कर्नाटक)

सार

नड्डा ने कहा कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं। अपने राजनीतिक अनुभव से मैं कह सकता हूं कि देश में भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसकी वैचारिक पृष्ठभूमि है। जो कैडर आधारित (पार्टी) है। हमारे पास ही बड़ी संख्या में समर्थक हैं।
 
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साधा विपक्ष पर निशाना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को विपक्ष को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि देश में केवल भाजपा ही वैचारिक पृष्ठभूमि वाली और कैडर आधारित पार्टी है। बड़ी संख्या में हमारी पार्टी के पास ही समर्थक भी हैं। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस, शिवसेना सहित अन्य सभी राजनीतिक दल परिवारवादी या वंशवादी हैं। सिर्फ भाजपा ही खुद में एक परिवार है।

विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं। अपने राजनीतिक अनुभव से मैं कह सकता हूं कि देश में भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसकी वैचारिक पृष्ठभूमि है। जो कैडर आधारित (पार्टी) है। हमारे पास ही बड़ी संख्या में समर्थक हैं।

उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा दी गई हमारी विचारधारा का पालन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया, यही भाजपा की वैचारिक मजबूती है। भाजपा प्रमुख ने कहा कि देश में कोई भी राजनीतिक दल लंबे समय तक एक विचाराधारा से जुड़ा हुआ नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल परिवारवादी या वंशवादी दल हो गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने वंशवादी राजनीतिक दलों के नाम गिनाते हुए आरोप लगाया कि किसी भी पार्टी का नाम लीजिए, आप देखेंगे कि वह एक परिवारवादी पार्टी है। कांग्रेस भी परिवारवादी पार्टी है क्योंकि मां, बेटा और बेटी, सभी कार्य समिति के सदस्य हैं।

भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने कहा कि आप सभी जो बाइडन को टेलीविजन पर देखते हैं और वह अभी भी मास्क लगाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अमेरिका में केवल 76 फीसदी टीकाकरण हुआ है, लेकिन यहां मैं देख सकता हूं कि किसी ने मास्क नहीं पहना है और सभी एक-दूसरे के करीब बैठे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पीएम ने हमें 220 करोड़ टीके दिए हैं।

इससे पहले, दिन में नड्डा उडुपी स्थित श्री कृष्ण मठ गए। बूथ कमेटी सम्मेलन में उनके साथ भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नलिन कुमार कटील, राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि, केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे भी थीं। कर्नाटक में मई तक विधानसभा चुनाव होने हैं।


मोदी ने छात्रों को निकालने के लिए यूक्रेन युद्ध रुकवाया
पीएम मोदी ने भारतीय छात्रों को निकलाने के लिए रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध रुकवाया था और युक्रेन में फंसे भारीतय छात्रों को सुरक्षित निकाला। पीएम मोदी के अलावा यह कार्य किसी और दूसरे देश के प्रधानमंत्री ने नहीं किया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को कर्नाटक के उडुपी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, वहां से 22,500 छात्रों को वापस भारत लाने के लिए रूस-यूक्रेन युद्ध को रोका गया। उन्होंने आगे कहा कि यूक्रेन-रूस युद्ध के दौरान बचाए गए कई छात्र कर्नाटक से थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें