फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े सात दशक लंबी यात्रा है देश में महिला आरक्षण: 1996 से 2023 तक कई बार अटका विधेयक, जानिए पूरा इतिहास

Sat, 28 Nov 2026 06:09 AM IST
अमन मौर्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

भारत में महिलाओं को विधायिका में बराबरी का प्रतिनिधित्व दिलाने की कोशिश कई राजनीतिक दौर और सत्ता परिवर्तन से गुजरी है। कभी सदन में विरोध तो कभी सहयोगियों की असहमति ने राह रोकी। अब पुराने विधायी प्रयासों और नए राजनीतिक घटनाक्रम के बीच यह मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है।
विज्ञापन
महिला आरक्षण - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में महिला आरक्षण का इतिहास आजादी के बाद संविधान सभा की बहसों से शुरू होकर पंचायतों में हिस्सेदारी और संसद तक पहुंचने की करीब साढ़े सात दशक लंबी यात्रा है। स्थानीय निकायों (पंचायत और नगर पालिका) में यह 1992 में ही लागू हो गया था, जबकि लोकसभा और विधानसभाओं के लिए इसे 2023 में कानूनी मंजूरी मिली।
विज्ञापन


1996 में पहली बार संसद में विधेयक पेश
एचडी देवगौड़ा के नेतृत्व वाली संयुक्त मोर्चा सरकार ने 81वें संविधान संशोधन विधेयक के रूप में लोकसभा और विधानसभाओं में 33% महिला आरक्षण का बिल सितंबर 1996 में पेश किया। इसे गीता मुखर्जी की अध्यक्षता वाली संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के पास भेजा गया, लेकिन लोकसभा भंग होने के कारण बिल निष्प्रभावी हो गया।

अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के प्रयास
एनडीए सरकार ने 1998, 1999 और फिर 2003 में  विधेयक को पारित कराने की कोशिश की। अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए कोटा के भीतर कोटा की मांग व असहमति पर अटका।
विज्ञापन


2008 में पेश, मार्च 2010 में राज्यसभा से पहली बार पारित
मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने मई 2008 में इसे 108वें संविधान संशोधन विधेयक के रूप में राज्यसभा में पेश किया। 9 मार्च 2010 को भारी हंगामे के बीच राज्यसभा ने इसे पारित कर दिया, लेकिन सहयोगी दलों के विरोध के चलते इसे लोकसभा में पेश नहीं किया जा सका और 2014 में 15वीं लोकसभा भंग होने के साथ बिल समाप्त हो गया।

सितंबर 2023, नारी शक्ति वंदन विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी
नए संसद भवन के पहले विशेष सत्र में मोदी सरकार ने 128वां संविधान संशोधन विधेयक पेश किया। लोकसभा और राज्यसभा में पारित होने के बाद 28 सितंबर 2023 को राष्ट्रपति की मंजूरी मिली। लोस, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में 33% सीटें 15 वर्षों के लिए आरक्षित की गईं, जिसे जनगणना और परिसीमन के बाद लागू करने की शर्त रखी गई।

हर हाल में वोट डालेंगे टीएमसी के बागी सांसद
विशेष सत्र के दांव पर सर्वाधिक चर्चा टीएमसी के बागी 20 सांसदों की है। सांविधानिक प्रावधानों के मुताबिक सदस्यता के संबंधित फैसला होने तक इन सांसदों को संबंधित विधेयक पर मतदान के दौरान वोट डालने का अधिकार होगा। वैसे सूत्रों का कहना है कि लोकसभा स्पीकर रविवार तक इन सांसदों के एनसीपीआई में विलय के अनुरोध को स्वीकार कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें