केंद्रीय औद्दोगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में महिला कॉन्सटेबल की अनोखी भर्ती का मामला सामने आया है। महिला पुलिस को आधिकारिक तौर पुरुष जवानों की कैटगिरी में तैनात करने किया गया है, क्योंकि उसने सीआईएसएफ की सभी शर्तों को पूरा कर दिया है। इस बीच उसे मानसिक शोषण का भी सामना करना पड़ा है।
दरअसल, राधिका (बदला हुआ नाम) के महिला से पुरुष कैटगिरी में आने के पीछे लंबा सफर रहा है। 29 साल के जवान ने करीब 4 साल तक संघर्ष किया, जिसमें उसने सीआईएसएफ की कई शर्तों को पूरा किया। चौंका देने वाली बात है कि पुरुष की तरह दिखने के लिए उसने कई सर्जरी करवाई।
इतना ही नहीं भारत में समलैंगिकता के विरोध को दरकिनार करते हुए उसने अपनी साथी महिला पुलिस से शादी तक कर ली। सीआईएसएफ के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जवानों में तैनात होने के लिए महिला पुलिस ने हर वो शर्त पूरी की है, जो एक पुरुष जवान करता है।
सीआईएसएफ की डीजी ओपी सिंह ने बताया कि उन्होंने इस मामले की जानकारी गृह मंत्रालय को दे दी है, लेकिन 4 साल बीत जाने के बाद ये साफ कर दिया गया है कि उसे जवानों में शामिल कर दिया गया है। भले ही पुरुषों की कैटेगिरी में शामिल कर लिया गया हो, लेकिन ये सफर उसके लिए आसान नहीं रहा है।
अपनी सर्जरी के लिए राधिका ने लाखों रुपये खर्च किए हैं। इससे पहले भी उसे गांव इसलिए छोड़ना पड़ा था क्योंकि घर वाले उसकी शादी करवाना चाहते थे। सीआईएसएफ में सलेक्ट होने के बाद राधिका ने अपना फैसला लिया और घर वालों को छोड़कर शहर आ गई।