फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएआर के 88वें स्थापना दिवस पर वैज्ञानिक, किसान और पत्रकार हुए सम्मानित

Sun, 17 Jul 2016 02:19 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
आईसीएआर सम्‍मान
विज्ञापन
देश के कृषि विकास में अहम योगदान देने वाले भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने अपनी सेवा के 88 वर्ष पूरे कर लिए हैं। स्थापना दिवस के अवसर पर आईसीएआर ने कृषि क्षेत्र के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले अलग श्रेणी के 116 लोगों को पुरस्कार से सम्मानित किया। जिसमें 73 वैज्ञानिक, 4 कृषि संस्थान, दो एआईसीआरपी, 12 केवीके, 6 पत्रकार, 11 महिला वैज्ञानिक और 11 किसान शामिल हैं।
विज्ञापन


इन पुरस्कारों की श्रेणी में कृषि शोध एवं विकास में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए 6 राष्ट्रीय पत्रकारों को चौ. चरण सिंह पुरस्कार से नवाजा गया। चौं चरण सिंह पुरस्कार सम्मान ग्रहण करने वालों में अमर उजाला के विशेष संवाददाता एम संजय का नाम भी शूमार है।

विज्ञान भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में अन्य पत्रकारों के साथ एम संजय ने कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, राज्य मंत्री एस एस अहलूवालिया, पुरूषोत्तम रूपाला और सुदर्शन भगत के हाथों संयुक्त रूप से पुरस्कार ग्रहण किया। चौ. चरण सिंह पुरस्कार में एक प्रस्सती पत्र के साथ 1 लाख रुपए की राशि भी सम्मान के रूप में दी गई है। कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने किसानों के हित के लिए अमर उजाला के योगदान की विशेष सराहना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें