फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: पूर्व डीजीपी से सवाल पूछने पर पत्रकार कदाविल राशिद के साथ हुई हाथापाई

Fri, 17 Jan 2020 10:25 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
पत्रकार कदाविल राशिद के साथ हाथापाई हुई - फोटो : ANI
विज्ञापन

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला की टिप्पणी के बारे में केरल के पूर्व डीजीपी टीपी सेनकुमार से सवाल पूछने पर एक पत्रकार के साथ हाथापाई हुई। यह घटना गुरुवार को उस समय घटी जब पत्रकार ने पूर्व डीजीपी से पिछली कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ सरकार के कार्यकाल के दौरान आईपीएस अधिकारी (टीपी सेनकुमार) की नियुक्ति एक बहुत बड़ी गलती थी वाले बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई।

विज्ञापन


सेनकुमार उस समय मीडिया को श्री नारायण धर्म परिपालन योगम मामले से संबंधित मुद्दों पर संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान दैनिक कलाप्रेमी के पत्रकार कदाविल राशिद ने उनसे चेन्निथला के बयान को लेकर सवाल पूछा। जिसके बाद सेनकुमार के समर्थकों ने पत्रकार के साथ हाथापाई की और उन्हें धक्का देकर हॉल से बाहर निकाल दिया लेकिन वहां मौजूद पत्रकारों ने हस्तक्षेप किया और राशिद का बचाव किया।




अचानक सेनकुमार ने राशिद से कहा, 'क्या तुम पत्रकार हो? क्या तुम शराब के नशे में हो?' बाद में केरल के कामगार पत्रकारों की त्रिवेंद्रम जिला समिति ने सेनकुमार से माफी की मांग की। समिति ने मांग की है कि पुलिस पत्रकारों के साथ हाथापाई करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज हो। इसके बाद सेनकुमार लोगों के एक बड़े समूह के साथ प्रेस क्लब हॉल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें