फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश में पत्रकार की हत्या, सीएम ने डीजीपी को दिए जल्द कार्रवाई के आदेश

Wed, 16 Oct 2019 03:36 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
विज्ञापन
Journalist K Satya Narayana (File Photo) - फोटो : ANI
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में एक तेलुगू दैनिक के स्थानीय पत्रकार के. सत्यनारायण की मंगलवार की रात अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। घटना पूर्वी गोदावरी जिले के तुनी मंडल के एस अन्नवरम गांव की है। मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने पुलिस महानिदेशक को कार्रवाई करने और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

 


पुलिस के मुताबिक, तेलुगू दैनिक आंध्र ज्योति में कार्यरत पत्रकार के सत्यनारायण (45) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हमलावर अपराध को अंजाम देने के बाद फरार हो गये।

पुलिस महानिदेशक गौतम सवांग ने पूर्वी गोदावरी जिले के पुलिस अधीक्षक अदनान नईम असमी को मौके पर जाने और तथ्यों का पता लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, हम सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें