फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरातः राजद्रोह मामले में पत्रकार को मिली जमानत, सीएम रूपाणी को लेकर चलाई थी गलत खबर

Thu, 28 May 2020 01:43 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

गुजरात की एक अदालत ने बुधवार को राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार पत्रकार धवल पटेल को जमानत दे दी। समाचार पोर्टल के इस पत्रकार को एक लेख प्रकाशित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिसमें कथित तौर पर लिखा गया था कि राज्य में कोविड-19 महामारी से निपटने में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी असफल रहे हैं, इसलिए भाजपा आलाकमान द्वारा मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को पद से हटाकर केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

विज्ञापन


सत्र अदालत के न्यायाधीश पीसी चौहान ने पत्रकार को नियमित जमानत देते हुए कहा कि वह अब प्राथमिकी को रद्द करने का अनुरोध करने वाली याचिका पर सुनवाई करेंगे। यह प्राथमिकी अहमदाबाद पुलिस की अपराध शाखा ने भारतीय दंड संहिता की धारा 124(ए) और आपदा प्रबंधन कानून के तहत दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें