फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 साल की उम्र में सेवानिवृत्त करने पर फिलहाल सरकार का कोई विचार नहीं : जितेंद्र सिंह

Thu, 05 Dec 2019 05:35 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डॉ. जितेंद्र सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

60 साल की उम्र में या 33 साल की सेवा पूरी करने के बाद सरकारी अधिकारियों को सेवानिवृत्त करने पर फिलहाल सरकार का कोई विचार नहीं है। राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, नहीं साहब। 60 साल से कम उम्र के लोगों को सेवानिवृत्त करने का प्रस्ताव नहीं है।

विज्ञापन


सरकार से पूछा गया था कि क्या वह सक्रिय रूप से सरकारी अधिकारियों को 60 साल की उम्र में या 33 साल की सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त करने पर विचार कर रही है। नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, केंद्र सरकार के लगभग 49.93 लाख कर्मचारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें